मैनपुरी के आवास विकास कॉलोनी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में शनिवार को शिक्षक दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के निर्देश पर आयोजित हुआ। मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव के संरक्षण और पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव के मार्गदर्शन में जिलाध्यक्ष आलोक कुमार शाक्य (पूर्व मंत्री) ने इसकी अध्यक्षता की। इस दौरान प्रसिद्ध दार्शनिक और शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन मनाया गया। पूर्व शिक्षकों को मिला सम्मान जिलाध्यक्ष आलोक कुमार शाक्य, किशनी विधायक इंजीनियर बृजेश कठेरिया और जिला उपाध्यक्ष रजनेश मिश्रा ने कई पूर्व शिक्षकों को सम्मानित किया। इनमें पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव, मंडल अध्यक्ष, प्रांतीय मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ प्रो. के.सी. यादव (पूर्व प्राचार्य), जिला महासचिव रामनारायण बाथम, हरिपाल सिंह यादव और महेश चंद्र (पूर्व प्रधानाचार्य) शामिल थे। प्रदेश कार्यालय से जारी ‘समाजवादी शिक्षक रत्न सम्मान’ प्रमाण पत्र से भी शिक्षकों को नवाजा गया। जिलाध्यक्ष प्रेमसागर ने राजेंद्र सिंह यादव, महेश चंद्र (पूर्व प्रधानाचार्य), मनोज कुमार, प्रदीप कुमार और कामरान अंसारी जैसे शिक्षकों को सम्मानित किया। यह लोग मौजूद रहे इस मौके पर डॉ. रामकुमार यादव, देवेंद्र सिंह यादव, के.के. यादव, रामगोपाल कश्यप, कृपाल सिंह यादव, नृप चौधरी, हरि प्रकाश यादव, जीवन यादव, धनवेश यादव, राकेश ठाकुर, डी.पी. यादव, सुखबीर सिंह यादव, राजू चौधरी, जयवीर सिंह यादव, विजय कठेरिया, विपिन यादव, मुदित, उदयवीर सिंह यादव, इंद्रवीर सिंह यादव, शफी मंसूरी, खालिद भाई, संजीव यादव, नीरज यादव, श्याम के अनुसार नीरज प्रजापति, मनीष प्रजापति, नवीन कुमार प्रधान, महावीर सिंह जाटव, सत्यम कठेरिया, जीतपाल यादव, आदित्य यादव, विद्या देवी कश्यप, महेंद्र सिंह यादव, बृजेश वर्मा, विपिन उर्फ सटी यादव, प्रबल यादव, निर्दोष यादव, अखिलेश पाल, अजब सिंह यादव, दर्शन शाक्य और सुभाष रठेरा सहित कई समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

