India vs Afghanistan T20 Series 2026: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव हो सकता है। जसप्रीत बुमराह अगर फिट नहीं होते हैं तो उनकी जगह प्रिंस यादव को मौका मिल सकता है।
Team India Squad Update: अफगानिस्तान के खिलाफ चुनी गई भारतीय टीम में बड़ा बदलाव हो सकता है और जसप्रीत बुमराह की जगह प्रिंस यादव को मौका दिया जा सकता है। सेलेक्टर्स ने जब टीम का ऐलान किया तो जसप्रीत बुमराह के साथ तीन अन्य खिलाड़ियों को भी फिटनेस क्लीयरेंस के बाद ही खेलने के लिए कहा। Times Of India की रिपोर्ट के अनुसार BCCI ने प्लान B तैयार कर लिया है और अगर जसप्रीत बुमराह अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले फिट नहीं होते हैं तो फिर उनकी जगह लखनऊ सुपरजाइंट्स के तूफानी गेंदबाज प्रिंस यादव को मौका मिल सकता है।
इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हुए थे बुमराह
इंग्लैंड दौरे पर दूसरे वनडे मुकाबले के दौरान उनके घुटने की चोट एक बार फिर से उभरकर सामने आई, जो अब तक ठीक नहीं हुई है। इसके बाद बुमराह की टीम में वापसी को कंफर्म कर पाना मुश्किल है। इसी को देखते हुए बीसीसीआई के सेलेक्टर्स ने प्रिंस यादव को बैकअप के तौर पर चुन लिया है।
ये 3 खिलाड़ी भी नहीं हैं फिट
अफगानिस्तान के खिलाफ जो टीम चुनी गई है, उसमें सिर्फ बुमराह ही नहीं, बल्कि नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा की भी फिटनेस पर सवाल है। सीरीज से पहले इन्हें क्लीयरेंस के बाद ही दिल्ली में टीम के साथ जुड़ना होगा।
प्रिंस ने भारत के लिए तीन वनडे और छह टी20 मुकाबले खेले हैं, जहां उन्होंने टी20 में 9 और वनडे में चार विकेट चटकाए हैं। उन्होंने अपना पहला इंटरनेशनल मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ ही इसी साल 17 जून को खेला था, जबकि 28 जुलाई को आयरलैंड के खिलाफ अपना पहला टी20 मुकाबला खेला।
प्रिंस ने लखनऊ सुपरजाइंट्स के लिए आईपीएल में 20 मुकाबले खेले हैं और 19 विकेट चटकाए हैं। प्रिंस का पिछला सीजन शानदार रहा था और उन्होंने 14 मैचों में 19 की स्ट्राइक रेट से 16 विकेट चटकाए थे।
दिल्ली में खेले जाएंगे तीनों मुकाबले
भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है, जिसका पहला मुकाबला 13 सितंबर को होगा। इसके बाद 15 सितंबर को दूसरा और 17 सितंबर को तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। ये तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होंगे।
Sports – Patrika | CMS


No replacement player of team India
3829 days

