उत्तराखंड में अब पर्यटन को सिर्फ गर्मियों और चारधाम यात्रा तक सीमित नहीं रखने की तैयारी है। राज्य सरकार सर्दियों में भी ज्यादा पर्यटकों को पहाड़ों तक लाने के लिए विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने की योजना पर काम कर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को उत्तराखंड आने का न्योता दिया है। मुख्यमंत्री ने दोनों को शीतकालीन चारधाम यात्रा के दौरान उत्तराखंड आने के लिए आमंत्रित किया है। विराट-अनुष्का जैसे लोकप्रिय चेहरे अगर सर्दियों में उत्तराखंड आते हैं तो पहाड़ों की बर्फ, शीतकालीन चारधाम और यहां की दूसरी घूमने की जगहों को देशभर में पहचान मिल सकती है। खासकर युवाओं में इसका असर देखने को मिल सकता है। सरकार की कोशिश है कि लोग सर्दियों में भी उत्तराखंड को घूमने के लिए चुनें और पर्यटन का फायदा ज्यादा महीनों तक स्थानीय लोगों को मिले। सर्दियों में सिर्फ दर्शन नहीं, बर्फ और एडवेंचर का भी मजा सरकार सर्दियों के पर्यटन को सिर्फ चारधाम यात्रा से नहीं जोड़ रही है। उत्तराखंड में बर्फबारी के दौरान स्कीइंग, स्नो ट्रेकिंग, माउंटेन बाइकिंग, कैंपिंग, जंगल सफारी, गांवों में होमस्टे और पहाड़ों की सैर जैसे विकल्प भी पर्यटकों को आकर्षित कर सकते हैं। औली में बर्फ के बीच स्कीइंग सबसे बड़ा आकर्षण है। चोपता-तुंगनाथ-चंद्रशिला में बर्फीली पहाड़ियों के बीच ट्रेकिंग का अलग अनुभव मिलता है। पिथौरागढ़ का मुनस्यारी और खलिया टॉप, उत्तरकाशी का दयारा बुग्याल, चकराता और चौकोरी जैसे इलाके भी सर्दियों में बर्फ और शांत पहाड़ी माहौल के लिए पर्यटकों को खींच सकते हैं। इसके अलावा साफ आसमान वाली सर्द रातों में पहाड़ों पर तारों को देखने, स्थानीय खाना खाने, गांवों में रहने और पहाड़ी जीवन को करीब से जानने का अनुभव भी पर्यटकों को दिया जा सकता है। यानी सरकार की कोशिश है कि सर्दियों में उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों के पास धार्मिक यात्रा के अलावा भी घूमने और समय बिताने के कई विकल्प हों। 365 दिन पर्यटन बढ़ाने पर जोर उत्तराखंड में पर्यटन का बड़ा हिस्सा चारधाम यात्रा और गर्मियों के मौसम पर निर्भर रहता है। सरकार अब इस तस्वीर को बदलना चाहती है। लक्ष्य है कि सालभर पर्यटक उत्तराखंड आएं, ताकि होटल, होमस्टे, टैक्सी, गाइड, दुकान और स्थानीय कारोबार से जुड़े लोगों को पूरे साल काम मिलता रहे। इसी सोच के तहत एडवेंचर और साइकिलिंग को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। पर्यटन विभाग अल्टीमेट उत्तराखंड एमटीबी चैलेंज को नए रूप में आयोजित करने जा रहा है। 14 से 20 अक्टूबर तक 700 किमी की साइकिल यात्रा 14 से 20 अक्टूबर तक उत्तराखंड में करीब 700 किलोमीटर का साइकिल अभियान होगा। पर्यटन विभाग के अनुसार यह यात्रा नैनीताल-मुक्तेश्वर से शुरू होकर बागेश्वर, कर्णप्रयाग, गुप्तकाशी और टिहरी होते हुए मसूरी में खत्म होगी। इस बार साइकिल सवारों को सिर्फ सामान्य सड़क पर नहीं चलाया जाएगा। रास्ते में कुछ ऑफ-रोड यानी कच्चे और पहाड़ी रास्ते भी शामिल किए जाएंगे। अभियान में 60 से ज्यादा विदेशी और पेशेवर साइकिल सवारों के शामिल होने की उम्मीद है। पर्यटन विभाग का मानना है कि इस तरह के आयोजनों से उत्तराखंड को दुनिया में एडवेंचर और पहाड़ों पर घूमने के लिए बेहतर जगह के तौर पर पहचान दिलाने में मदद मिलेगी। देहरादून में बीता बचपन, परिवार की जड़ें भी उत्तराखंड में अनुष्का शर्मा का जन्म अयोध्या में हुआ था, लेकिन उनका उत्तराखंड से पुराना पारिवारिक रिश्ता है। उनके परिवार की जड़ें उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र से जुड़ी हैं। अनुष्का का बचपन और शुरुआती साल देहरादून से भी जुड़े रहे हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में देहरादून को अपना होमटाउन बताया था। देहरादून में उनका पुश्तैनी घर भी रहा है, जहां उनकी दादी और परिवार के दूसरे सदस्य रहते थे। अनुष्का के उत्तराखंड कनेक्शन की वजह से विराट के साथ उनकी यात्राओं में भी इस राज्य से उनका व्यक्तिगत जुड़ाव नजर आता है। आखिरी बार 2023 में आए थे दोनों… ————————
ये खबर भी पढ़ें…. देहरादून में कार सवार महिला ने गाड़ियों को रौंदा:सब्जी की दुकान में घुसी, दुकानदार घायल; मौके पर भारी हंगामा देहरादून के कैंट थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े कई दोपहिया वाहनों और सब्जी के ठेलों को टक्कर मार दी। हादसे में एक दुकानदार घायल हो गया, जबकि कई वाहन और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। (पढ़ें पूरी खबर)
उत्तराखंड आएंगे विराट-अनुष्का:CM धामी ने चारधाम यात्रा का न्योता दिया; विंटर टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर जैसा होगा स्टार कपल का दौरा

