इमरान के बेटों के इंटरव्यू पर स्काई न्यूज को धमकी:पाकिस्तान बोला-ब्रॉडकास्ट न करें, वरना इंग्लैंड से टेस्ट नहीं खेलेंगे; चैनल ने 18 मिनट दिखाया

इमरान के बेटों के इंटरव्यू पर स्काई न्यूज को धमकी:पाकिस्तान बोला-ब्रॉडकास्ट न करें, वरना इंग्लैंड से टेस्ट नहीं खेलेंगे; चैनल ने 18 मिनट दिखाया

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन विवाद खड़ा हो गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर स्काई स्पोर्ट्स से पूर्व कप्तान और देश के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू प्रसारित न करने का अनुरोध किया था। बोर्ड ने इंटरव्यू दिखाए जाने पर मैच से वॉकआउट करने तक की चेतावनी दे दी थी। हालांकि, स्काई स्पोर्ट्स ने PCB की आपत्तियों के बावजूद तय समय पर 18 मिनट का इंटरव्यू ऑन-एयर किया। पाकिस्तान ने यह धमकी भी दी थी कि अगर इंटरव्यू को ब्रॉडकास्ट किया जाएगा तो लंच के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ी शायद मैदान में न उतरें। हालांकि, पाकिस्तान की टीम ग्राउंड पर आई और खेल जारी रहा। इंटरव्यू दिखाने पर PCB ने दी थी धमकी इमरान के बेटों सुलेमान और कासिम खान का इंटरव्यू इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल एथरटन ने लिया था। एथरटन उन 21 कप्तानों में शामिल हैं, जिन्होंने इमरान खान की बिगड़ती सेहत को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। इमरान अगस्त 2023 से जेल में हैं। क्रिकइंफो और द गार्जियन समेत कई मीडिया संस्थानों ने दावा किया कि टेस्ट मैच के दौरान इमरान खान के बेटों के चर्चा में आने से PCB खुश नहीं था। इमरान की जेल स्थिति पर दो पत्र भेजे गए दुनियाभर के क्रिकेट कप्तानों ने इमरान के जेल में होने की स्थिति को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को दो पत्र भेजे हैं। पहला पत्र फरवरी में तैयार किया गया था, लेकिन उससे मनचाहा बदलाव नहीं आया। दूसरा पत्र इसी हफ्ते की शुरुआत में भेजा गया था। यह पत्र उस समय भेजा गया, जब इमरान को थोड़े समय की मेडिकल जांच के बाद फिर अदियाला जेल भेज दिया गया। बेटों ने पिता की जान को खतरा बताया सुलेमान और कासिम खान ने जेल में अपने पिता की स्थिति को लेकर चिंता जताई। दोनों भाइयों ने कहा कि जेल में उनके पिता की जान को खतरा है। कासिम ने इंटरव्यू में कहा, यह साफ नहीं है कि वे क्या कर रहे हैं। वे वहां खुले तौर पर उन्हें मारने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें ज्यादा से ज्यादा समय तक अंदर रखना और चुप कराना चाहते हैं। अगस्त 2023 से जेल में हैं इमरान 73 साल के इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं। उन्हें सबसे पहले तोशाखाना मामले में 3 साल की सजा मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन पर सिफर, अल-कादिर ट्रस्ट और इद्दत निकाह समेत कई मामले दर्ज हुए। बाद में सिफर और इद्दत निकाह मामलों में उन्हें अदालत से राहत मिल गई। तोशाखाना मामले में भी उनकी एक सजा रोक दी गई। इसके बावजूद दूसरे मामलों के चलते वह अभी जेल में हैं। इमरान खान और उनकी पार्टी पीटीआई का कहना है कि 2022 में प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद उनके खिलाफ मामले राजनीतिक वजहों से दर्ज किए गए। उनका आरोप है कि उन्हें राजनीति और चुनाव से दूर रखने के लिए ऐसा किया गया। वहीं, पाकिस्तान सरकार और जांच एजेंसियां इन आरोपों को खारिज करती हैं और कहती हैं कि ये मामले कानूनी प्रक्रिया के तहत चल रहे हैं। —————————- यह खबरें भी पढ़ें… इमरान के लिए 21 पूर्व क्रिकेट कप्तानों की चिट्ठी पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को सही इलाज दिलाने के लिए दुनियाभर के क्रिकेटर आगे आए हैं। सुनील गावस्कर, कपिल देव समेत 21 पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ सरकार को पत्र लिखकर वर्ल्ड कप विजेता कप्तान इमरान खान को सही मेडिकल इलाज देने की मांग रखी है। पूरी खबर… इमरान खान अस्पताल से फिर जेल भेजे गए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के बाद शुक्रवार को इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल हॉस्पिटल से वापस अडियाला जेल भेज दिया गया। जियो न्यूज के मुताबिक, अस्पताल पहुंचने के बाद 6 डॉक्टरों की टीम ने उनकी मेडिकल जांच की। पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *