Darren Sammy: वेस्टइंडीज ने वनडे और टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी है। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के शानदार प्रदर्शन के बाद उनके मुख्य डैरेन सैमी ने उम्मीद जताई है कि भारत के खिलाफ इस सीरीज के बाद प्रायोजकों से बेहतर बातचीत का रास्ता खुलेगा और वेस्टइंडीज क्रिकेट में निवेश बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने आर्थिक संकट से जूझ रहे वेस्टइंडीज क्रिकेट में निवेश बढ़ाने की अपील की और कहा कि किसी ना किसी को तो कैरेबियाई क्रिकेट का सहारा बनना होगा।
कोच डैरेन सैमी ने दोनों वेस्टइंडीज और भारतीय क्रिकेट की मौजूदा आर्थिक स्थिति की तुलना की। उन्होंने कहा कि भारत जब भी आईसीसी टूर्नामेंट में खेलने के लिए जाता है तो उससे वर्ल्ड कप जीतने की उम्मीद की जाती है। जीत का इरादा लेकर भारतीय टीम भी उतरती है। ऐसा इसलिए संभव हो पाता है कि क्योंकि इसके लिए जरूरी व्यवस्थाएं तैयार की गई हैं।
उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज जब टूर्नामेंट में खेलने जाता है तो उसे कई मुश्किलों के बावजूद बेहतर प्रदर्शन करना पड़ता है। उम्मीद है कि भारत के साथ सीरीज के बाद अब हितधारकों और प्रायोजकों से हमारी बातचीत पहले की तुलना में बेहतर होगी। सैमी आर्थिक हालात और चुनौतियों के बावजूद भारत के खिलाफ टीम के प्रदर्शन और खिलाड़ियों के आत्मविश्वास में आए बदलाव पर भी खुशी जताई।
खबर अपडेट हो रही है..

