आरा में बदमाशों ने इंटर के छात्र को मारी गोली:ईंट हटाने को लेकर पहले झगड़ा हुआ था, आटा लाने गया था; पीठ में लगी बुलेट, अस्पताल में भर्ती

आरा में बदमाशों ने इंटर के छात्र को मारी गोली:ईंट हटाने को लेकर पहले झगड़ा हुआ था, आटा लाने गया था; पीठ में लगी बुलेट, अस्पताल में भर्ती

आरा के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मठिया के पास रविवार की देर शाम पहले के विवाद को लेकर बदमाशों ने इंटर के छात्र को गोली मार दी। गोली छात्र के पीठ में लगी है। गंभीर हालत में छात्र को सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी पुलिस बल के साथ आरा सदर अस्पताल पहुंचे और घायल छात्र से मिलकर घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घायल छात्र की पहचान नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मोहल्ला वार्ड नंबर-44 के रहने वाले शिबू कुमार के 18 साल के बेटे कृष राज के रूप में हुई है। कृष राज इंटरमीडिएट का छात्र है। घटना से जुड़ी तीन तस्वीरें देखिए.… घर के आगे ईंट, बालू गिराने को लेकर आरोपियों से विवाद हुआ था घायल कृष राज ने बताया कि एक सप्ताह पहले मोहल्ले में ही घर के पास रहने वाले सगे भाई छोटू यादव और पवन यादव ने मेरे घर के दरवाजे पर ईट और बालू गिरवाया था। मकान निर्माण में ईंट बालू यूज किए जाने के बाद साफ-सफाई नहीं कराई गई, जिसे लेकर मैंने दोनों भाइयों से शिकायत की थी। इसी बात को लेकर उनसे मेरा झगड़ा हुआ था। कृष राज ने बताया कि मैंने इस बारे में स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत भी की थी। उसके बाद बात खत्म हो गई थी। आटा लेकर बाजार से लौट रहा था, तभी आरोपियों ने मारी गोली घायल ने बताया कि रविवार की देर शाम जब बाइक से मैं बाजार से आटा लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से मेरे ही भाइयों ने मुझे गोली मार दी। गोली लगने के बाद मैं बाइक से गिर पड़ा। वहीं, संबंध में नवादा थानाध्यक्ष ने बिपिन बिहारी ने बताया कि घायल की ओर से थाना में शिकायत की गई थी। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। आरा के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मठिया के पास रविवार की देर शाम पहले के विवाद को लेकर बदमाशों ने इंटर के छात्र को गोली मार दी। गोली छात्र के पीठ में लगी है। गंभीर हालत में छात्र को सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी पुलिस बल के साथ आरा सदर अस्पताल पहुंचे और घायल छात्र से मिलकर घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घायल छात्र की पहचान नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मोहल्ला वार्ड नंबर-44 के रहने वाले शिबू कुमार के 18 साल के बेटे कृष राज के रूप में हुई है। कृष राज इंटरमीडिएट का छात्र है। घटना से जुड़ी तीन तस्वीरें देखिए.… घर के आगे ईंट, बालू गिराने को लेकर आरोपियों से विवाद हुआ था घायल कृष राज ने बताया कि एक सप्ताह पहले मोहल्ले में ही घर के पास रहने वाले सगे भाई छोटू यादव और पवन यादव ने मेरे घर के दरवाजे पर ईट और बालू गिरवाया था। मकान निर्माण में ईंट बालू यूज किए जाने के बाद साफ-सफाई नहीं कराई गई, जिसे लेकर मैंने दोनों भाइयों से शिकायत की थी। इसी बात को लेकर उनसे मेरा झगड़ा हुआ था। कृष राज ने बताया कि मैंने इस बारे में स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत भी की थी। उसके बाद बात खत्म हो गई थी। आटा लेकर बाजार से लौट रहा था, तभी आरोपियों ने मारी गोली घायल ने बताया कि रविवार की देर शाम जब बाइक से मैं बाजार से आटा लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से मेरे ही भाइयों ने मुझे गोली मार दी। गोली लगने के बाद मैं बाइक से गिर पड़ा। वहीं, संबंध में नवादा थानाध्यक्ष ने बिपिन बिहारी ने बताया कि घायल की ओर से थाना में शिकायत की गई थी। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *