ईशान किशन 150 से ज्यादा रन बनाकर नाबाद:दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन का स्कोर 500 पार; कुमार कुशाग्र का शतक

ईशान किशन 150 से ज्यादा रन बनाकर नाबाद:दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन का स्कोर 500 पार; कुमार कुशाग्र का शतक

दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने शानदार शतक लगाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। चेन्नई में साउथ जोन के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में ईस्ट जोन ने 5 विकेट पर 520 से ज्यादा रन बना लिए हैं। ईशान 150 से ज्यादा रन बनाकर नाबाद हैं। ईशान का 10वां फर्स्ट क्लास शतक ईशान ने पहले दिन नाबाद 111 रन बनाए थे और दूसरे दिन भी अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए स्कोर को 150 के पार पहुंचाया। यह उनका फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 10वां शतक है। उनके साथ कुमार कुशाग्र ने भी शानदार बल्लेबाजी की और 101 रन बनाए। कुशाग्र के आउट होने के बाद ईशान अभी भी क्रीज पर डटे हुए हैं। वैभव सूर्यवंशी ने 44 रन बनाए ईस्ट जोन ने रविवार को पहले दिन टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम की शुरुआत भी अच्छी रही थी। वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंदों पर 44 रन बनाए, जबकि अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 और शिखर मोहन ने 85 रन की पारियां खेलीं। सूर्यवंशी और ईश्वरन ने पहले विकेट के लिए 100 रन जोड़े थे। इसके बाद ईशान ने पारी को संभाला और टीम को बड़े स्कोर की ओर पहुंचाया। सिराज को अब तक एक भी विकेट नहीं साउथ जोन की ओर से चामा मिलिंद और त्रिपुराना विजय ने 2-2 विकेट लिए हैं। अभिमन्यु ईश्वरन रन आउट हुए। हालांकि, मोहम्मद सिराज समेत साउथ जोन के गेंदबाज ईस्ट जोन के बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाने में नाकाम रहे हैं। सिराज ने 17 ओवर में 109 रन दिए और उन्हें अब तक कोई विकेट नहीं मिला है। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 ईस्ट जोन: अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, शिखर मोहन, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), एमडी कौनैन कुरैशी, अनुकूल रॉय, मोहम्मद शमी, अभिजीत के सरकार, मुकेश कुमार। साउथ जोन: रिकी भुई, नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शेख रशीद, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, त्रिपुराना विजय, मोहम्मद सिराज, चामा वी मिलिंद, एमडी निधिश। ———————— दलीप ट्रॉफी से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… सूर्यवंशी की बैटिंग देखने उमड़ी हजारों की भीड़ चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में रविवार की सुबह अचानक भीड़ उमड़ने लगी। वजह थी दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग। जैसे ही खबर फैली कि ईस्ट जोन के सूर्यवंशी बल्लेबाज कर रहे हैं, 12 हजार से ज्यादा दर्शक स्टेडियम पहुंच गए। पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *