आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से मिलने पहुंचीं सोनिया गांधी:मीसा भारती के आवास पर मुलाकात, स्वास्थ्य की जानकारी ली; एम्स में चल रहा इलाज

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से मिलने पहुंचीं सोनिया गांधी:मीसा भारती के आवास पर मुलाकात, स्वास्थ्य की जानकारी ली; एम्स में चल रहा इलाज

कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी सोमवार को दिल्ली में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का हालचाल लेने उनकी बेटी सांसद मीसा भारती के आवास पहुंचीं। यहां उन्होंने लालू यादव से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने लालू यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। लालू प्रसाद यादव की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के बाद उन्हें पटना से दिल्ली लाया गया था। फिलहाल उनका इलाज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में चल रहा है। उनकी बेटी मीसा भारती के मुताबिक, लालू यादव की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। तबीयत बिगड़ने पर IGIMS में कराया गया था भर्ती आरजेडी सुप्रीमो की तबीयत बिगड़ने के बाद 17 जुलाई को उन्हें पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में भर्ती कराया गया था। यहां डॉक्टरों की टीम ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया था। इस दौरान ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव की शिकायत के बाद उनकी जांच की गई थी। डॉक्टरों ने ECG समेत अन्य जरूरी जांच की और कुछ समय तक उन्हें निगरानी में रखा था। इसके बाद बेहतर इलाज और विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श के लिए उन्हें दिल्ली ले जाने का फैसला किया गया। 20 जुलाई को लालू यादव अपनी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती के साथ दिल्ली रवाना हुए थे। इसके बाद से दिल्ली एम्स में उनका इलाज और मेडिकल फॉलोअप चल रहा है। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लगातार चल रहा इलाज लालू प्रसाद यादव पिछले कई वर्षों से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं। दिसंबर 2022 में सिंगापुर में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। इसके बाद से उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच और डॉक्टरों की निगरानी में रहने की सलाह दी गई है। वह समय-समय पर विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श भी लेते रहे हैं। मीसा भारती लगातार उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी देती रही हैं। परिवार की ओर से फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी सोमवार को दिल्ली में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का हालचाल लेने उनकी बेटी सांसद मीसा भारती के आवास पहुंचीं। यहां उन्होंने लालू यादव से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने लालू यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। लालू प्रसाद यादव की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के बाद उन्हें पटना से दिल्ली लाया गया था। फिलहाल उनका इलाज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में चल रहा है। उनकी बेटी मीसा भारती के मुताबिक, लालू यादव की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। तबीयत बिगड़ने पर IGIMS में कराया गया था भर्ती आरजेडी सुप्रीमो की तबीयत बिगड़ने के बाद 17 जुलाई को उन्हें पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में भर्ती कराया गया था। यहां डॉक्टरों की टीम ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया था। इस दौरान ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव की शिकायत के बाद उनकी जांच की गई थी। डॉक्टरों ने ECG समेत अन्य जरूरी जांच की और कुछ समय तक उन्हें निगरानी में रखा था। इसके बाद बेहतर इलाज और विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श के लिए उन्हें दिल्ली ले जाने का फैसला किया गया। 20 जुलाई को लालू यादव अपनी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती के साथ दिल्ली रवाना हुए थे। इसके बाद से दिल्ली एम्स में उनका इलाज और मेडिकल फॉलोअप चल रहा है। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लगातार चल रहा इलाज लालू प्रसाद यादव पिछले कई वर्षों से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं। दिसंबर 2022 में सिंगापुर में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। इसके बाद से उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच और डॉक्टरों की निगरानी में रहने की सलाह दी गई है। वह समय-समय पर विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श भी लेते रहे हैं। मीसा भारती लगातार उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी देती रही हैं। परिवार की ओर से फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *