आगरा में सुबह से छाये बादल, बारिश के आसार:उमसभरी गर्मी से नहीं मिल रही राहत, कल से खुल सकता है मौसम

आगरा में सुबह से छाये बादल, बारिश के आसार:उमसभरी गर्मी से नहीं मिल रही राहत, कल से खुल सकता है मौसम

आगरा में रविवार सुबह से बादल छाये हैं। सामान्य से अधिक हवा चल रही है। इसके बावजूद उमसभरी गर्मी से कोई राहत नहीं है। दिन में गरज और चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार, 24 अगस्त से मौसम खुल सकता है। कुछ देर के लिए बादल छाये रह सकते हैं लेकिन बारिश या बूंदाबांदी के आसार नहीं हैं। शनिवार दोपहर को हुई बारिश के बाद तापमान में शुक्रवार की अपेक्षा गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। अगले 5 दिन मौसम का हाल जानिए
मौसम विभाग के अनुसार, आज दोपहर में बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मगर, अगले 24 घंटे बाद मौसम बदल सकता है। तापमान बढ़ने के साथ ही उमस और बढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, 24 अगस्त से दिन में धूप निकल सकती है। कुछ देर के लिए आवाजाही बनी रहेगी।
28 अगस्त तक बारिश या बूंदाबांदी के आसार नहीं है। इस बीच अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सामान्य से 5% कम बारिश
आगरा में इस मानसून में ज्यादा बारिश नहीं हुई है। अब तक सामान्य से 3% कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून में आगरा में 382.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि 362.5 मिमी ही बारिश हुई। इस तरह आगरा में सामान्य से भी 19.8 मिमी बारिश कम हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *