कटिहार के अमदाबाद प्रखंड में अवैध खाद की जांच करने गए BDO रणवीर कुमार को ग्रामीणों ने घेर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ धक्का-मुक्की हुई और स्वच्छता सुपरवाइजर मोहम्मद जाकिर हुसैन से मारपीट की गई। BDO ने 26 ग्राम सोने की चेन छीनने और पिस्तौल दिखाकर गोली मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। घटना 27 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे अमदाबाद प्रखंड में हुई। रणवीर कुमार ने बुधवार, 28 अक्टूबर को अमदाबाद थाने में शिकायत दी। बिना लाइसेंस रखी गई थी खाद BDO ने बताया कि जांच के दौरान उनके साथ पंचायत के स्वच्छता सुपरवाइजर मोहम्मद जाकिर हुसैन, दो अंचल गार्ड और एक ड्राइवर थे। पहली दुकान मोहम्मद जाकिर, पिता तमीज अहमद की थी। उनके मुताबिक, दुकानदार के नए घर में दो शटर बंद थे और अंदर बिना लाइसेंस खाद रखी थी। अधिकारी ने वहां फोटो-वीडियो बनाया और जांच शुरू की। 70 ग्रामीणों पर गाड़ी घेरने का आरोप BDO के अनुसार, पहले 15 लोग वहां पहुंचे और फिर 60-70 ग्रामीणों ने उन्हें और उनकी गाड़ी को घेर लिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सुपरवाइजर मोहम्मद जाकिर हुसैन के साथ मारपीट की गई। इस घटना का वीडियो भी थाने में दिया गया है। रणवीर कुमार ने कहा, “मेरे साथ छीना-झपटी की गई। 26 ग्राम की सोने की चेन छीन ली गई और फोन छीनने की कोशिश की गई। आरोपियों के पास देसी पिस्तौल थी। उसे लहराकर कहा गया कि जो भी खाद जब्त करेगा, उसे गोली मार देंगे और यहां आने नहीं देंगे।” आधे घंटे बाद सब-इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे घटना के बाद BDO ने दोपहर 12 बजे के आसपास फोन पर मनिहारी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी और अमदाबाद थाना अध्यक्ष को सूचना दी। करीब आधे घंटे बाद सब-इंस्पेक्टर मधुसूदन मौके पर पहुंचे। इसके बाद BDO वहां से सुरक्षित निकल पाए। BDO ने बताया कि लौटने में शाम के 3-4 बज गए। वीडियो देखकर लोगों की पहचान करने में समय लगा, इसलिए 28 अक्टूबर को FIR के लिए आवेदन दिया गया। आवेदन में 15 नामजद और करीब 50 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। अधिकारी ने यह भी आरोप लगाया कि सरकारी गाड़ी के गेट और आगे लगे सरकारी बोर्ड को नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस ने आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है। दूसरे पक्ष ने भी दी लिखित शिकायत
वहीं, इस मामले में दूसरे पक्ष की ओर से भी अमदाबाद थाना में लिखित शिकायत दिए जाने की जानकारी सामने आई है। थानाध्यक्ष ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है।
फिलहाल, वायरल वीडियो और दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होना बाकी है। मामले में किसकी गलती है और मारपीट की नौबत किन परिस्थितियों में आई, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। कटिहार के अमदाबाद प्रखंड में अवैध खाद की जांच करने गए BDO रणवीर कुमार को ग्रामीणों ने घेर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ धक्का-मुक्की हुई और स्वच्छता सुपरवाइजर मोहम्मद जाकिर हुसैन से मारपीट की गई। BDO ने 26 ग्राम सोने की चेन छीनने और पिस्तौल दिखाकर गोली मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। घटना 27 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे अमदाबाद प्रखंड में हुई। रणवीर कुमार ने बुधवार, 28 अक्टूबर को अमदाबाद थाने में शिकायत दी। बिना लाइसेंस रखी गई थी खाद BDO ने बताया कि जांच के दौरान उनके साथ पंचायत के स्वच्छता सुपरवाइजर मोहम्मद जाकिर हुसैन, दो अंचल गार्ड और एक ड्राइवर थे। पहली दुकान मोहम्मद जाकिर, पिता तमीज अहमद की थी। उनके मुताबिक, दुकानदार के नए घर में दो शटर बंद थे और अंदर बिना लाइसेंस खाद रखी थी। अधिकारी ने वहां फोटो-वीडियो बनाया और जांच शुरू की। 70 ग्रामीणों पर गाड़ी घेरने का आरोप BDO के अनुसार, पहले 15 लोग वहां पहुंचे और फिर 60-70 ग्रामीणों ने उन्हें और उनकी गाड़ी को घेर लिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सुपरवाइजर मोहम्मद जाकिर हुसैन के साथ मारपीट की गई। इस घटना का वीडियो भी थाने में दिया गया है। रणवीर कुमार ने कहा, “मेरे साथ छीना-झपटी की गई। 26 ग्राम की सोने की चेन छीन ली गई और फोन छीनने की कोशिश की गई। आरोपियों के पास देसी पिस्तौल थी। उसे लहराकर कहा गया कि जो भी खाद जब्त करेगा, उसे गोली मार देंगे और यहां आने नहीं देंगे।” आधे घंटे बाद सब-इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे घटना के बाद BDO ने दोपहर 12 बजे के आसपास फोन पर मनिहारी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी और अमदाबाद थाना अध्यक्ष को सूचना दी। करीब आधे घंटे बाद सब-इंस्पेक्टर मधुसूदन मौके पर पहुंचे। इसके बाद BDO वहां से सुरक्षित निकल पाए। BDO ने बताया कि लौटने में शाम के 3-4 बज गए। वीडियो देखकर लोगों की पहचान करने में समय लगा, इसलिए 28 अक्टूबर को FIR के लिए आवेदन दिया गया। आवेदन में 15 नामजद और करीब 50 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। अधिकारी ने यह भी आरोप लगाया कि सरकारी गाड़ी के गेट और आगे लगे सरकारी बोर्ड को नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस ने आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है। दूसरे पक्ष ने भी दी लिखित शिकायत
वहीं, इस मामले में दूसरे पक्ष की ओर से भी अमदाबाद थाना में लिखित शिकायत दिए जाने की जानकारी सामने आई है। थानाध्यक्ष ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है।
फिलहाल, वायरल वीडियो और दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होना बाकी है। मामले में किसकी गलती है और मारपीट की नौबत किन परिस्थितियों में आई, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

