अल्पसंख्यक रेसिडेंशियल स्कूलों में एडमिशन, 3 नवंबर तक भरें फॉर्म:औरंगाबाद के स्टूडेंट्स जिले में ही देंगे एंट्रेंस एग्जाम, 9वीं और 11वीं में मिलेगा दाखिला

अल्पसंख्यक रेसिडेंशियल स्कूलों में एडमिशन, 3 नवंबर तक भरें फॉर्म:औरंगाबाद के स्टूडेंट्स जिले में ही देंगे एंट्रेंस एग्जाम, 9वीं और 11वीं में मिलेगा दाखिला

अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिभावान विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत औरंगाबाद जिले के इच्छुक विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 नवंबर निर्धारित की गई है। विभाग की ओर से औरंगाबाद जिले को कुल 100 विद्यार्थियों का आवेदन कराने का लक्ष्य दिया गया है। ऐसे में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इस योजना से जोड़ने के लिए विभागीय स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इस योजना के तहत आठवीं कक्षा उत्तीर्ण कर नौवीं में नामांकन लेने के इच्छुक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा दसवीं कक्षा पास कर 11वीं में दाखिला लेने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों को भी मौका दिया गया है। नामांकन के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा में शामिल होना होगा। परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों को संबंधित अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में दाखिला मिलेगा। इस बार औरंगाबाद जिले के विद्यार्थियों के लिए प्रवेश परीक्षा जिले में ही आयोजित की जाएगी। इससे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को दूसरे जिले में परीक्षा देने जाने की परेशानी से राहत मिलेगी। प्रवेश परीक्षा में सफल होने के बाद विद्यार्थी कैमूर, सासाराम, जमुई सहित अन्य संबंधित स्थानों पर संचालित अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में नामांकन ले सकेंगे। विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक योग्य विद्यार्थी इस अवसर का लाभ उठाएं और बेहतर शैक्षणिक माहौल में अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। नौवीं से 12वीं तक पढ़ाई, भोजन से लेकर आवासन तक की सुविधा निःशुल्क अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ रहने और पढ़ने के लिए जरूरी सुविधाएं भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। इन विद्यालयों में नामांकन, आवासन, भोजन, वस्त्र, दवा और पुस्तकों सहित आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था रहती है। इसके अलावा आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रयोगशालाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं, जिससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ व्यावहारिक ज्ञान हासिल करने का अवसर मिलता है। विद्यालयों में नौवीं से 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की व्यवस्था है। इंटरमीडिएट स्तर पर विज्ञान संकाय के अंतर्गत भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित (पीसीएम) तथा भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (पीसीबी) की पढ़ाई की सुविधा है। इसके साथ ही कला संकाय में भी पढ़ाई का अवसर मिलता है। इस व्यवस्था का उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय के मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक और शैक्षणिक बाधाओं से राहत देते हुए आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है। आवासीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया जाता है। यहां बेहतर शैक्षणिक वातावरण के साथ मानसिक, शारीरिक, सामाजिक और भावनात्मक विकास को भी प्रोत्साहित किया जाता है। इससे विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की तैयारी करने और भविष्य में बेहतर अवसर हासिल करने में मदद मिल सकती है। खासकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए यह योजना महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। हसपुरा में तीन एकड़ जमीन चिह्नित, जल्द निर्माण की उम्मीद फिलहाल औरंगाबाद जिले में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय संचालित नहीं है। हालांकि, जिले में इसकी स्थापना की दिशा में पहल शुरू की गई है। हसपुरा प्रखंड में विद्यालय भवन के निर्माण के लिए तीन एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। इससे जिले में भविष्य में आवासीय विद्यालय शुरू होने की उम्मीद बढ़ी है। विद्यालय का निर्माण होने पर यहां के अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों को अपने जिले में ही आवासीय शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल सकेगा। हालांकि, निर्माण कार्य शुरू होने की निश्चित तिथि अभी स्पष्ट नहीं है। इधर, वर्तमान नामांकन प्रक्रिया को लेकर अल्पसंख्यक कल्याण विभाग विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को जागरूक कर रहा है। अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी अंकित कुमार ने बताया कि अधिक से अधिक विद्यार्थियों का आवेदन सुनिश्चित करने के लिए मदरसों से संपर्क किया गया है। वहां विद्यार्थियों और अभिभावकों को योजना के लाभ, उच्च शिक्षा के महत्व तथा आवासीय विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से भी योजना का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिले को 100 विद्यार्थियों का आवेदन कराने का लक्ष्य मिला है। इच्छुक विद्यार्थी 3 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने में किसी तरह की परेशानी होने पर अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से संपर्क कर आवश्यक जानकारी और सहायता प्राप्त की जा सकती है। अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिभावान विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत औरंगाबाद जिले के इच्छुक विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 नवंबर निर्धारित की गई है। विभाग की ओर से औरंगाबाद जिले को कुल 100 विद्यार्थियों का आवेदन कराने का लक्ष्य दिया गया है। ऐसे में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इस योजना से जोड़ने के लिए विभागीय स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इस योजना के तहत आठवीं कक्षा उत्तीर्ण कर नौवीं में नामांकन लेने के इच्छुक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा दसवीं कक्षा पास कर 11वीं में दाखिला लेने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों को भी मौका दिया गया है। नामांकन के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा में शामिल होना होगा। परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों को संबंधित अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में दाखिला मिलेगा। इस बार औरंगाबाद जिले के विद्यार्थियों के लिए प्रवेश परीक्षा जिले में ही आयोजित की जाएगी। इससे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को दूसरे जिले में परीक्षा देने जाने की परेशानी से राहत मिलेगी। प्रवेश परीक्षा में सफल होने के बाद विद्यार्थी कैमूर, सासाराम, जमुई सहित अन्य संबंधित स्थानों पर संचालित अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में नामांकन ले सकेंगे। विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक योग्य विद्यार्थी इस अवसर का लाभ उठाएं और बेहतर शैक्षणिक माहौल में अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। नौवीं से 12वीं तक पढ़ाई, भोजन से लेकर आवासन तक की सुविधा निःशुल्क अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ रहने और पढ़ने के लिए जरूरी सुविधाएं भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। इन विद्यालयों में नामांकन, आवासन, भोजन, वस्त्र, दवा और पुस्तकों सहित आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था रहती है। इसके अलावा आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रयोगशालाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं, जिससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ व्यावहारिक ज्ञान हासिल करने का अवसर मिलता है। विद्यालयों में नौवीं से 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की व्यवस्था है। इंटरमीडिएट स्तर पर विज्ञान संकाय के अंतर्गत भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित (पीसीएम) तथा भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (पीसीबी) की पढ़ाई की सुविधा है। इसके साथ ही कला संकाय में भी पढ़ाई का अवसर मिलता है। इस व्यवस्था का उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय के मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक और शैक्षणिक बाधाओं से राहत देते हुए आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है। आवासीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया जाता है। यहां बेहतर शैक्षणिक वातावरण के साथ मानसिक, शारीरिक, सामाजिक और भावनात्मक विकास को भी प्रोत्साहित किया जाता है। इससे विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की तैयारी करने और भविष्य में बेहतर अवसर हासिल करने में मदद मिल सकती है। खासकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए यह योजना महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। हसपुरा में तीन एकड़ जमीन चिह्नित, जल्द निर्माण की उम्मीद फिलहाल औरंगाबाद जिले में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय संचालित नहीं है। हालांकि, जिले में इसकी स्थापना की दिशा में पहल शुरू की गई है। हसपुरा प्रखंड में विद्यालय भवन के निर्माण के लिए तीन एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। इससे जिले में भविष्य में आवासीय विद्यालय शुरू होने की उम्मीद बढ़ी है। विद्यालय का निर्माण होने पर यहां के अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों को अपने जिले में ही आवासीय शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल सकेगा। हालांकि, निर्माण कार्य शुरू होने की निश्चित तिथि अभी स्पष्ट नहीं है। इधर, वर्तमान नामांकन प्रक्रिया को लेकर अल्पसंख्यक कल्याण विभाग विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को जागरूक कर रहा है। अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी अंकित कुमार ने बताया कि अधिक से अधिक विद्यार्थियों का आवेदन सुनिश्चित करने के लिए मदरसों से संपर्क किया गया है। वहां विद्यार्थियों और अभिभावकों को योजना के लाभ, उच्च शिक्षा के महत्व तथा आवासीय विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से भी योजना का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिले को 100 विद्यार्थियों का आवेदन कराने का लक्ष्य मिला है। इच्छुक विद्यार्थी 3 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने में किसी तरह की परेशानी होने पर अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से संपर्क कर आवश्यक जानकारी और सहायता प्राप्त की जा सकती है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *