अलवर में सुबह साफ आसमान, हल्की हवाओं से ठंडक:आज और कल बारिश के आसार;आज तक 4 प्रतिशत कम बारिश हुई

अलवर में सुबह साफ आसमान, हल्की हवाओं से ठंडक:आज और कल बारिश के आसार;आज तक 4 प्रतिशत कम बारिश हुई

अलवर जिले में शुक्रवार सुबह से मौसम साफ बना हुआ है। सुबह से धूप खिली हुई है और हल्की हवाएं चल रही हैं। धूप के बावजूद मौसम में ठंडक महसूस हो रही है। इससे पहले गुरुवार शाम को अचानक मौसम बदला था। आसमान में घने बादल छा गए थे और इसके बाद अलवर शहर सहित जिले के अलग-अलग इलाकों में कहीं रिमझिम तो कहीं मध्यम बारिश हुई थी। मौसम विभाग के शुक्रवार के पूर्वानुमान के अनुसार आज आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है और गरज-चमक के साथ बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है। आज अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री रहने का अनुमान है। विभाग ने गरज-चमक और आकाशीय बिजली को लेकर चेतावनी भी जारी की है। शनिवार को भी बारिश के आसार हैं और अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री रह सकता है। इसके बाद बारिश की गतिविधियां कम होने का अनुमान है। 20 सितंबर को तापमान 35 डिग्री, 21 सितंबर को 37 डिग्री और 22 सितंबर को 38 डिग्री तक पहुंच सकता है। यानी अगले दो दिन बारिश के बाद तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी का असर फिर बढ़ने की संभावना है। बारिश के आंकड़ों की बात करें तो आज तक अलवर जिले में 503 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है, जबकि इस तारीख तक सामान्य बारिश 526.1 मिलीमीटर होनी चाहिए थी। इस हिसाब से जिले में अब तक करीब 4 प्रतिशत बारिश कम है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *