अलवर, कोटपूतली-बहरोड़ और खैरथल-तिजारा में दूसरे चरण का मतदान जारी, देखें पूरा अपडेट 

अलवर, कोटपूतली-बहरोड़ और खैरथल-तिजारा में दूसरे चरण का मतदान जारी, देखें पूरा अपडेट 

Municipal Election Phase 2 Voting: नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के तहत आज सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। अलवर, कोटपूतली-बहरोड़ और खैरथल-तिजारा जिलों के विभिन्न निकायों में मतदाता सुबह से ही मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। मतदान प्रक्रिया शाम 6 बजे तक चलेगी।

अलवर जिला: जिले की 7 नगर पालिकाओं- कठूमर, खेरली, थानागाजी, राजगढ़, लक्ष्मणगढ़, गोविंदगढ़-रामबास और बड़ौदामेव में मतदान।
कोटपूतली-बहरोड़ जिला: यहां नगर परिषद बहरोड़ समेत नीमराना, मांढ़ण और बर्डोद नगर पालिका में मतदान।
खैरथल-तिजारा जिला: क्षेत्र के चार प्रमुख कस्बों-किशनगढ़बास, मुंडावर, कोटकासिम और टपूकड़ा नगर पालिकाओं में मतदान ।

सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि वोटिंग प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनी रहे। संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त जाब्ता तैनात है और अधिकारी लगातार पेट्रोलिंग कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

देखें मतदान की खास झलकियां

Women cast their votes in Silarpur, Neemrana.
नीमराणा में सिलारपुर में महिलाओं ने किया मतदान
municipal election voting
 दौलतसिंहपुरा गांव के वार्ड नं में पहली बार मतदान करने आई युवतियां
MLA Sukhwant Singh cast his vote.
विधायक सुखवंत सिंह किया मतदान 
municipal election voting
बड़ौदामेव नगर पालिका की 105 साल की रूमा देवी ने डाला अपना वोट
Voters taking selfies
नीमराणा माधोसिंघपुरा बूथ पर सेल्फी लेते वोटर 
SDM inspecting a model booth in Lakshmangarh
लक्ष्मणगढ़ में आदर्श बूथ का निरीक्षण करती एसडीएम 
Election atmosphere in Lakshmangarh
लक्ष्मणगढ़ में चुनावी माहौल 
Govindgarh
गोविंदगढ़
municipal election voting
राजगढ़ क्षेत्र के थाना राजाजी गांव में बूथों पर लगी मतदाताओं की कतार 
Municipal Election Phase 2 Voting
मुंडावर के बूथ नंबर 7 पर 96 वर्षीय गिन्दोड़ी देवी वोट देने जाती हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *