अररिया के नए ट्रैफिक डीएसपी तरुण कुमार पांडे ने चार्ज लेते ही एक्शन शुरू किया। उन्होंने बस स्टैंड पर गहन वाहन जांच अभियान चलाकर चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने का सख्त संदेश दिया। अभियान से चालकों में हलचल मच गई, कई पुलिस से बचने दूसरे रास्तों से निकले। टीम ने तीन दर्जन से ज्यादा चालकों को रोककर ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, वाहन के कागजात और डिक्की समेत जरूरी चीजों की जांच की। ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील पुलिस की सक्रियता से बस स्टैंड इलाके में अफरा-तफरी रही। डीएसपी तरुण कुमार पांडे ने चालकों को हेलमेट पहनने की सलाह दी। उन्होंने बताया, दुर्गा पूजा जैसे त्योहारों पर ट्रैफिक व्यवस्था ठीक रखना पुलिस की प्राथमिकता है। ट्रिपल लोडिंग, लहरिया कट जैसे नियम तोड़ने वालों पर खास नजर रहेगी। डीएसपी ने लोगों से अपनी व दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखने, हेलमेट पहनने, सही ड्राइविंग लाइसेंस व वाहन के कागजात साथ रखने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की। लापरवाही बरतने वाले चालकों को होंगी मुश्किलें बल्कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना भी है। डीएसपी ने संकेत दिया कि नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में त्योहारों के दौरान सड़क पर लापरवाही बरतने वाले चालकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। नव पदस्थापित यातायात डीएसपी की इस पहल को शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। अररिया के नए ट्रैफिक डीएसपी तरुण कुमार पांडे ने चार्ज लेते ही एक्शन शुरू किया। उन्होंने बस स्टैंड पर गहन वाहन जांच अभियान चलाकर चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने का सख्त संदेश दिया। अभियान से चालकों में हलचल मच गई, कई पुलिस से बचने दूसरे रास्तों से निकले। टीम ने तीन दर्जन से ज्यादा चालकों को रोककर ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, वाहन के कागजात और डिक्की समेत जरूरी चीजों की जांच की। ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील पुलिस की सक्रियता से बस स्टैंड इलाके में अफरा-तफरी रही। डीएसपी तरुण कुमार पांडे ने चालकों को हेलमेट पहनने की सलाह दी। उन्होंने बताया, दुर्गा पूजा जैसे त्योहारों पर ट्रैफिक व्यवस्था ठीक रखना पुलिस की प्राथमिकता है। ट्रिपल लोडिंग, लहरिया कट जैसे नियम तोड़ने वालों पर खास नजर रहेगी। डीएसपी ने लोगों से अपनी व दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखने, हेलमेट पहनने, सही ड्राइविंग लाइसेंस व वाहन के कागजात साथ रखने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की। लापरवाही बरतने वाले चालकों को होंगी मुश्किलें बल्कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना भी है। डीएसपी ने संकेत दिया कि नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में त्योहारों के दौरान सड़क पर लापरवाही बरतने वाले चालकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। नव पदस्थापित यातायात डीएसपी की इस पहल को शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

