IND vs WI 5th T20: ईशान किशन की 300 की स्ट्राइक से बैटिंग पर बारिश ने फेरा पानी, 7.4 ओवर के बाद रद्द करना पड़ा मैच

IND vs WI 5th T20: ईशान किशन की 300 की स्ट्राइक से बैटिंग पर बारिश ने फेरा पानी, 7.4 ओवर के बाद रद्द करना पड़ा मैच

IND vs WI 5th T20 Update: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बारिश की वजह से भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला रद्द हो गया। इस नतीजे के बाद सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म हो गई। इस मुकाबले में बारिश की वजह से 2 घंटे 15 मिनट बाद मैच शुरू हुआ और 11-11 ओवर काट दिए गए। 9-9 ओवर के मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7.4 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 118 बना लिए थे, तब दोबारा बारिश शुरू हो गई।

नमन धीर ने दिखाई झलक

पहले लगा कि कुछ देर बाद बारिश रुक जाएगी, तब अंपायर्स ने टीम इंडिया की पारी को खत्म कर वेस्टइंडीज को 5 ओवर में 84 रन का लक्ष्य दिया। हालांकि बारिश लगातार तेज होती गई, जिसके बाद मैच रद्द कर दिया गया। हालांकि मैच रद्द होने से पहले टीम इंडिया के ऑलराउंडर नमन धीर ने 400 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज कर एक नए फिनिशर की झलक दिखाई। उन्होंने अपनी पारी में 3 छक्के और 1 चौका लगाया। नमन से पहले ईशान किशन ने 300 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 10 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *