लखनऊ में महफिल मेकर की ओर से नवरात्रि के साथ डांडिया और गरबा का रंग गहराने लगा है। 1090 चौराहा स्थित रेगालिया ग्रीन्स, चटोरी गली में शनिवार से डांडिया महाकुंभ सीजन-2 शुरू हुआ। चार दिन चलने वाला यह उत्सव 20 अक्टूबर तक चलेगा। यहां परिवार, बच्चे, कपल्स, युवा और वरिष्ठ नागरिक डांडिया-गरबा का आनंद ले रहे हैं। कार्यक्रम में लाइव डांडिया-गरबा, म्यूजिक और डीजे मुख्य आकर्षण हैं। प्रतियोगिताएं भी हो रही हैं। परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों और सजावट से तैयार किया गया है। लोग डांस के साथ फोटो और वीडियो भी बना रहे हैं। ड्रेस प्रतियोगिता में मिलेंगे सरप्राइज गिफ्ट पहले दिन फूलों की थीम पर डांडिया नाइट हुई। पूरे परिसर को फूलों से सजाया गया। गरबा के साथ उत्सव का माहौल देखने को मिला। दूसरे दिन ड्रेस प्रतियोगिता होगी। इसमें प्रतिभागियों के परिधानों के आधार पर विजेताओं का चयन किया जाएगा। विजेताओं को गिफ्ट और सरप्राइज पुरस्कार मिलेंगे। सेना के नाम रहेगा तीसरा दिन तीसरे दिन की थीम भारतीय सेना को समर्पित रहेगी। जवानों के योगदान को सम्मान दिया जाएगा। सेना के जवानों के लिए प्रवेश की विशेष व्यवस्था रहेगी। चौथे दिन फैमिली और ग्रैंड डांडिया नाइट होगी। इसमें बच्चे, युवा, कपल्स और वरिष्ठ नागरिक एक साथ शामिल होंगे। आयोजन में 500 से ज्यादा प्रीमियम गिफ्ट और सरप्राइज रखे गए हैं। डांडिया के साथ गानों पर थिरके युवा गरबा और डीजे नाइट में ‘ऊंची है बिल्डिंग’, ‘कमरिया’, ‘ढोली तारो ढोल बाजे’, ‘नगाड़ा संग ढोल’ और ‘चोगाड़ा’ जैसे गानों पर लोग थिरकेंगे। परिवारों के लिए अलग एक्सपीरियंस जोन बनाया गया है। बच्चों के साथ समय बिताने की व्यवस्था है। कपल्स के लिए प्रीमियम माहौल तैयार किया गया है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए आरामदायक व्यवस्था रखी गई है। आयोजकों के मुताबिक, यह सिर्फ डांडिया नाइट नहीं, बल्कि चार दिन का सेलिब्रेशन एक्सपीरियंस है। टिकट 199 रुपए से शुरू हैं। टिकट BookMyShow, District और ThumpN ऐप पर उपलब्ध हैं।

