खगड़िया। महेशखूंट थाना क्षेत्र के गौछारी से घास लेकर लौट रहे लोगों से भरी एक पिकअप गाड़ी पसराहा से कुछ दूरी पहले अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन पर सवार कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कुल संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं इनमें दो महिलाओं की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घायल नजमुन खातून के अनुसार, नयाटोला नारायणपुर के दो दर्जन से अधिक लोग घास लेने के लिए गौछारी गए थे। वहां से लौटने के दौरान सभी लोग एक ही पिकअप वाहन पर सवार हो गए। गौछारी से कुछ दूर आगे बढ़ते ही वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उस पर सवार कई लोग घायल हो गए। हालांकि, हादसे में घायल हुए लोगों की कुल संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। चार घायलों को अस्पताल पहुंचाया 112 की टीम ने शहनाज खातून, पति मु. मोकीम; रिशु उर्फ उषा कुमारी, पिता मिथिलेश साह; मु. महताब, पिता मु. मंजूर; और नजमुन खातून, सभी निवासी नयाटोला नारायणपुर, को अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद रिशु उर्फ उषा कुमारी और शहनाज खातून को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। 112 की टीम के अनुसार, अन्य घायलों को पसराहा से एनएच के रास्ते खगड़िया ले जाया गया। पुलिस अधिकारियों ने लिया घटनास्थल का जायजा हादसे की सूचना मिलते ही एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर, सर्किल इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह और गोगरी थानाध्यक्ष अजय शंकर कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस मामले की जांच में जुटी रही। खगड़िया। महेशखूंट थाना क्षेत्र के गौछारी से घास लेकर लौट रहे लोगों से भरी एक पिकअप गाड़ी पसराहा से कुछ दूरी पहले अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन पर सवार कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कुल संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं इनमें दो महिलाओं की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घायल नजमुन खातून के अनुसार, नयाटोला नारायणपुर के दो दर्जन से अधिक लोग घास लेने के लिए गौछारी गए थे। वहां से लौटने के दौरान सभी लोग एक ही पिकअप वाहन पर सवार हो गए। गौछारी से कुछ दूर आगे बढ़ते ही वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उस पर सवार कई लोग घायल हो गए। हालांकि, हादसे में घायल हुए लोगों की कुल संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। चार घायलों को अस्पताल पहुंचाया 112 की टीम ने शहनाज खातून, पति मु. मोकीम; रिशु उर्फ उषा कुमारी, पिता मिथिलेश साह; मु. महताब, पिता मु. मंजूर; और नजमुन खातून, सभी निवासी नयाटोला नारायणपुर, को अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद रिशु उर्फ उषा कुमारी और शहनाज खातून को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। 112 की टीम के अनुसार, अन्य घायलों को पसराहा से एनएच के रास्ते खगड़िया ले जाया गया। पुलिस अधिकारियों ने लिया घटनास्थल का जायजा हादसे की सूचना मिलते ही एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर, सर्किल इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह और गोगरी थानाध्यक्ष अजय शंकर कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस मामले की जांच में जुटी रही।

