अररिया में छोटे ने बड़े भाई को चाकू मारा:इंदिरा आवास योजना को लेकर विवाद, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती; आरोपी फरार

अररिया में छोटे ने बड़े भाई को चाकू मारा:इंदिरा आवास योजना को लेकर विवाद, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती; आरोपी फरार

अररिया प्रखंड के कोशकीपुर पंचायत के रहमतगंज वार्ड संख्या-04 में शनिवार को पारिवारिक विवाद खूनी झड़प में बदल गया। इंदिरा आवास योजना के लाभ को लेकर चल रहे विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पहले से घात लगाए था भाई जानकारी के अनुसार, घायल शरीफ शौच के लिए घर से बाहर गए थे। आरोप है कि उनका छोटा भाई मासूम पहले से ही घात लगाए बैठा था। जैसे ही शरीफ वहां पहुंचे, मासूम ने अचानक उन पर चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर जुटे ग्रामीण, आरोपी फरार चाकू से हमला किए जाने के बाद शरीफ गंभीर रूप से घायल होकर शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख आरोपी मासूम वहां से भाग निकला। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने घायल शरीफ को तत्काल अररिया सदर अस्पताल पहुंचाया। यहां उनका इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार, उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इंदिरा आवास मिलने के बाद से चल रहा था विवाद घायल के पिता मो. अनरुल हक ने बताया कि इंदिरा आवास योजना का लाभ मिलने के बाद से छोटा बेटा मासूम नाराज था। इसी बात को लेकर परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था। आरोप है कि इसी पुराने विवाद के चलते मासूम ने बड़े भाई पर हमला कर दिया। शिकायत के बाद केस, आरोपी की तलाश मामले की सूचना मिलने के बाद बैरगाछी थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। थानाध्यक्ष नवदीप गुप्ता ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस तलाश कर रही है। पुराने पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप इंदिरा आवास योजना के लाभ को लेकर शुरू हुआ पारिवारिक विवाद इस हद तक बढ़ गया कि छोटे भाई ने बड़े भाई पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। अररिया प्रखंड के कोशकीपुर पंचायत के रहमतगंज वार्ड संख्या-04 में शनिवार को पारिवारिक विवाद खूनी झड़प में बदल गया। इंदिरा आवास योजना के लाभ को लेकर चल रहे विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पहले से घात लगाए था भाई जानकारी के अनुसार, घायल शरीफ शौच के लिए घर से बाहर गए थे। आरोप है कि उनका छोटा भाई मासूम पहले से ही घात लगाए बैठा था। जैसे ही शरीफ वहां पहुंचे, मासूम ने अचानक उन पर चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर जुटे ग्रामीण, आरोपी फरार चाकू से हमला किए जाने के बाद शरीफ गंभीर रूप से घायल होकर शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख आरोपी मासूम वहां से भाग निकला। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने घायल शरीफ को तत्काल अररिया सदर अस्पताल पहुंचाया। यहां उनका इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार, उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इंदिरा आवास मिलने के बाद से चल रहा था विवाद घायल के पिता मो. अनरुल हक ने बताया कि इंदिरा आवास योजना का लाभ मिलने के बाद से छोटा बेटा मासूम नाराज था। इसी बात को लेकर परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था। आरोप है कि इसी पुराने विवाद के चलते मासूम ने बड़े भाई पर हमला कर दिया। शिकायत के बाद केस, आरोपी की तलाश मामले की सूचना मिलने के बाद बैरगाछी थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। थानाध्यक्ष नवदीप गुप्ता ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस तलाश कर रही है। पुराने पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप इंदिरा आवास योजना के लाभ को लेकर शुरू हुआ पारिवारिक विवाद इस हद तक बढ़ गया कि छोटे भाई ने बड़े भाई पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *