अररिया के कृषि विज्ञान केंद्र ने कुपोषण उन्मूलन कार्यक्रम के तहत प्रेम नगर गांव में स्वास्थ्य जांच और जागरूकता शिविर लगाया। इस शिविर का मकसद ग्रामीणों को स्वास्थ्य, पोषण और साफ-सफाई के प्रति जागरूक करना था। साथ ही, उन्हें अपने और परिवार के स्वास्थ्य की नियमित देखभाल के लिए प्रेरित करना भी इसका उद्देश्य था। इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र, अररिया के वरीय वैज्ञानिक और प्रधान डॉ. राजीव सिंह, वैज्ञानिक डॉ. संजीत कुमार, वैज्ञानिक डॉ. राम नरेश और कार्यक्रम सहायक आफताब आलम शामिल हुए। महिलाओं और बुजुर्गों के पोषण पर ध्यान देने की अपील अररिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने भी इसमें हिस्सा लिया। शिविर में गांव के बच्चों, महिलाओं, पुरुषों और बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच की गई। स्वास्थ्य जांच के साथ ही ग्रामीणों को संतुलित और पौष्टिक खाने के महत्व के बारे में बताया गया। स्वास्थ्य टीम और कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए भोजन में जरूरी पोषक तत्वों का सही संतुलन होना चाहिए। उन्होंने खासकर बच्चों, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं और बुजुर्गों के पोषण पर ध्यान देने की बात कही। ग्रामीणों को अपनी और आसपास की साफ-सफाई के बारे में भी जागरूक किया गया। स्वास्थ्य समस्या होने पर लें डॉक्टर की सलाह उन्हें साफ-सफाई रखने, साफ पानी पीने, नियमित रूप से हाथ धोने और बीमारियों से बचने के लिए जरूरी सावधानियां बरतने की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने कुपोषण के कारण और उससे बचाव के तरीके भी विस्तार से बताए। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को नियमित रूप से अपनी स्वास्थ्य जांच कराने और कोई भी स्वास्थ्य समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह लेने के लिए कहा गया। ग्रामीणों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वास्थ्य व पोषण से जुड़ी जरूरी जानकारी हासिल की। कृषि विज्ञान केंद्र की इस पहल से प्रेम नगर के ग्रामीणों में स्वास्थ्य, पोषण और साफ-सफाई को लेकर जागरूकता बढ़ी है। साथ ही, उन्हें अपने और परिवार के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी खुद उठाने के लिए भी प्रेरित किया गया। अररिया के कृषि विज्ञान केंद्र ने कुपोषण उन्मूलन कार्यक्रम के तहत प्रेम नगर गांव में स्वास्थ्य जांच और जागरूकता शिविर लगाया। इस शिविर का मकसद ग्रामीणों को स्वास्थ्य, पोषण और साफ-सफाई के प्रति जागरूक करना था। साथ ही, उन्हें अपने और परिवार के स्वास्थ्य की नियमित देखभाल के लिए प्रेरित करना भी इसका उद्देश्य था। इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र, अररिया के वरीय वैज्ञानिक और प्रधान डॉ. राजीव सिंह, वैज्ञानिक डॉ. संजीत कुमार, वैज्ञानिक डॉ. राम नरेश और कार्यक्रम सहायक आफताब आलम शामिल हुए। महिलाओं और बुजुर्गों के पोषण पर ध्यान देने की अपील अररिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने भी इसमें हिस्सा लिया। शिविर में गांव के बच्चों, महिलाओं, पुरुषों और बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच की गई। स्वास्थ्य जांच के साथ ही ग्रामीणों को संतुलित और पौष्टिक खाने के महत्व के बारे में बताया गया। स्वास्थ्य टीम और कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए भोजन में जरूरी पोषक तत्वों का सही संतुलन होना चाहिए। उन्होंने खासकर बच्चों, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं और बुजुर्गों के पोषण पर ध्यान देने की बात कही। ग्रामीणों को अपनी और आसपास की साफ-सफाई के बारे में भी जागरूक किया गया। स्वास्थ्य समस्या होने पर लें डॉक्टर की सलाह उन्हें साफ-सफाई रखने, साफ पानी पीने, नियमित रूप से हाथ धोने और बीमारियों से बचने के लिए जरूरी सावधानियां बरतने की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने कुपोषण के कारण और उससे बचाव के तरीके भी विस्तार से बताए। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को नियमित रूप से अपनी स्वास्थ्य जांच कराने और कोई भी स्वास्थ्य समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह लेने के लिए कहा गया। ग्रामीणों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वास्थ्य व पोषण से जुड़ी जरूरी जानकारी हासिल की। कृषि विज्ञान केंद्र की इस पहल से प्रेम नगर के ग्रामीणों में स्वास्थ्य, पोषण और साफ-सफाई को लेकर जागरूकता बढ़ी है। साथ ही, उन्हें अपने और परिवार के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी खुद उठाने के लिए भी प्रेरित किया गया।

