अयोध्या जनपद में श्रीमद्भागवत कथा:भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की कथा सुनकर भावविभोर हो गए श्रद्धालु

अयोध्या जनपद में श्रीमद्भागवत कथा:भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की कथा सुनकर भावविभोर हो गए श्रद्धालु

अयोध्या जनपद के मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के हैरिंग्टनगंज ब्लॉक अंतर्गत घुरेहटा पूरे संगम शुक्ल गांव में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ हो रहा है। इसके सप्तम दिवस पर भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का भावपूर्ण वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। नैमिषारण्य तीर्थ से आए कथा व्यास पंडित जय प्रकाश शुक्ला ने श्रीमद्भागवत के विविध प्रसंगों के माध्यम से प्रेम, समर्पण, त्याग और मानवीय मूल्यों की गहरी प्रेरणा प्रदान की। कथा के दौरान भक्तजन भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबे नजर आए। कथा व्यास ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता सच्चे प्रेम, निस्वार्थ भाव तथा समानता का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सच्ची मित्रता धन, पद और प्रतिष्ठा की मोहताज नहीं होती। सप्तम दिवस पर भागवत श्रवण की महिमा और अटूट विश्वास का भी संदेश दिया गया। 28 अक्टूबर को प्रसाद वितरण किया जाएगा। सूर्य नारायण शुक्ला एवं जय नारायण शुक्ला के यहां आयोजित इस अनुष्ठान में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सज्जन पाठक, ओंकार नाथ शुक्ला, राकेश त्रिपाठी, श्याम नारायण, हरि नारायण, शिव नारायण, हरिशंकर, विकास सिंह, रमाशंकर, गोरखनाथ शुक्ला, राजीव शुक्ला, कर्मवीर सिंह, कुलदीप शुक्ला, सर्वजीत सहित अनेक भक्तों की सहभागिता रही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *