अमरोहा में जन्माष्टमी पर निकली 6 किमी लंबी रामडोल शोभायात्रा:150 झांकियां और 500 पुलिसकर्मी तैनात, डीएम-एसपी ने की महाआरती

अमरोहा में जन्माष्टमी पर निकली 6 किमी लंबी रामडोल शोभायात्रा:150 झांकियां और 500 पुलिसकर्मी तैनात, डीएम-एसपी ने की महाआरती

अमरोहा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर शनिवार को रामडोल शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा मोहल्ला कोट स्थित रियासत वाले मंदिर से शुरू हुई। करीब 6 किलोमीटर लंबे रास्ते से होते हुए यह शहर के कई मोहल्लों से गुजरी और देर शाम तक संपन्न होगी। इसमें लगभग 150 झांकियां शामिल हैं। शोभायात्रा शुरू करने से पहले डीएम डॉ. नितिन गौड़, एसपी लखन सिंह यादव, पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल, शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, पालिकाध्यक्ष शशि जैन और नगर स्वच्छता प्रेरक अतुल जैन ने महाआरती की। इसके बाद शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। रामडोल शोभायात्रा मोहल्ला कोट, कसाई खाना मोड़, शफात पोता, कटरा, बसावनगंज, बड़ा बाजार, बाजार जट्ट, तहसील, चौक, शाही चबूतरा, काला कुआं, बाजार रज्जाक और मोहल्ला पनवाड़ी जैसे इलाकों से होते हुए यादव कॉलोनी तक जाएगी। शोभायात्रा में दिल्ली, उत्तराखंड, मीरापुर, ग्वालियर और अमरोहा के बैंड शामिल है। एटा और दूसरे शहरों के कलाकार सुंदर झांकियां पेश कर रहे है। शोभायात्रा की सुरक्षा के लिए लगभग 500 पुलिसकर्मी, पीएसी और ट्रैफिक पुलिस तैनात की गई थी। ड्रोन कैमरों से भी शोभायात्रा पर नजर रखी जा रही थी। असामाजिक तत्वों पर खास निगरानी रखी गई। एसपी लखन सिंह यादव ने कहा कि शोभायात्रा की सुरक्षा के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती और निगरानी पूरी तरह से सुनिश्चित की गई है। इस शोभायात्रा से अमरोहा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रौनक और बढ़ गई है। माहौल पूरा भक्तिमय बना हुआ है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *