अबोहर में नहरी पानी के खाल से मिला शव:30-35 साल के युवक की पहचान नहीं, हाथ पर टैटू और कुंडी मूछें, सफेद धारी वाली रेड टीशर्ट

अबोहर में नहरी पानी के खाल से मिला शव:30-35 साल के युवक की पहचान नहीं, हाथ पर टैटू और कुंडी मूछें, सफेद धारी वाली रेड टीशर्ट

अबोहर के निकटवर्ती गांव कोयलखेड़ा में दोपहर के समय खाले से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही थाना खुईखेड़ा के पुलिस कर्मचारी मनजिंदर सिंह अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने समाज सेवी संस्था नर सेवा नारायण सेवा समिति के सेवादार बिट्टू नरुला और सोनू ग्रोवर की मदद से शव को खाले से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को शिनाख्त और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए फाजिल्का के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। मृतक की पहचान नहीं, एक हाथ पर टैटू शव को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह एक दिन से अधिक पुराना नहीं है। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच है, जिसके चेहरे पर हल्की दाढ़ी और कुंडीदार मूंछें हैं। उसने सफेद धारियों वाली लाल रंग की टी-शर्ट और काले रंग का लोअर पहन रखा है, साथ ही उसके एक हाथ पर टैटू भी बना हुआ है। पुलिस इन शारीरिक लक्षणों के आधार पर मृतक की पहचान करने में जुटी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *