केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी सोमवार को गिरिडीह पहुंचीं। उन्होंने SIR के मुद्दे पर कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। साथ ही झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर भ्रष्टाचार, अवैध खनन और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। अन्नपूर्णा देवी ने राहुल गांधी के बयानों पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश की जनता उनकी काबिलियत से परिचित है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को यह भी समझ नहीं है कि देश के सामने किस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी मॉक पार्लियामेंट तक ही ठीक हैं। केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेशी ताकतों के इशारे पर देश में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी भाषा और बयानबाजी से ऐसा लगता है कि वे किसी विदेशी रिमोट से चल रहे हैं। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि कांग्रेस को देश की तरक्की और विकास रास नहीं आ रहा है। उनके मुताबिक, कांग्रेस SIR जैसी प्रक्रिया पर बेवजह सवाल उठाकर लोगों के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है। हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने टैक्स और स्टांप ड्यूटी बढ़ाकर आम लोगों पर आर्थिक बोझ डाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार बढ़ा है और इसका असर राज्य के विकास कार्यों पर पड़ रहा है। खनन व्यवस्था पर उन्होंने आरोप लगाया कि रोक के बावजूद राज्य में अवैध खनन कराया जा रहा है। उनके मुताबिक, कुछ लोगों को सरकारी संरक्षण मिल रहा है और उनके जरिए अपनी जेबें भरी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को लोगों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी सोमवार को गिरिडीह पहुंचीं। उन्होंने SIR के मुद्दे पर कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। साथ ही झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर भ्रष्टाचार, अवैध खनन और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। अन्नपूर्णा देवी ने राहुल गांधी के बयानों पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश की जनता उनकी काबिलियत से परिचित है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को यह भी समझ नहीं है कि देश के सामने किस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी मॉक पार्लियामेंट तक ही ठीक हैं। केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेशी ताकतों के इशारे पर देश में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी भाषा और बयानबाजी से ऐसा लगता है कि वे किसी विदेशी रिमोट से चल रहे हैं। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि कांग्रेस को देश की तरक्की और विकास रास नहीं आ रहा है। उनके मुताबिक, कांग्रेस SIR जैसी प्रक्रिया पर बेवजह सवाल उठाकर लोगों के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है। हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने टैक्स और स्टांप ड्यूटी बढ़ाकर आम लोगों पर आर्थिक बोझ डाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार बढ़ा है और इसका असर राज्य के विकास कार्यों पर पड़ रहा है। खनन व्यवस्था पर उन्होंने आरोप लगाया कि रोक के बावजूद राज्य में अवैध खनन कराया जा रहा है। उनके मुताबिक, कुछ लोगों को सरकारी संरक्षण मिल रहा है और उनके जरिए अपनी जेबें भरी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को लोगों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है।

