अनूपपुर में केवई नदी में डूबा 15 वर्षीय किशोर:3 दोस्तों के साथ नहाने गया था; स्थानीय गोताखोर नहीं ढूंढ पाए, SDRF टीम बुलाई

अनूपपुर में केवई नदी में डूबा 15 वर्षीय किशोर:3 दोस्तों के साथ नहाने गया था; स्थानीय गोताखोर नहीं ढूंढ पाए, SDRF टीम बुलाई

अनूपपुर के कोतमा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम केवई नदी में 15 वर्षीय किशोर अभिषेक पाटस्कर डूब गया। वह दो दोस्तों के साथ लहसुई रपटे के पास नदी में नहाने गया था। गहरे पानी में जाने के बाद अभिषेक बाहर नहीं आ सका। दोस्तों ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। किशोर नहीं मिलने पर SDRF की टीम बुलाई गई। स्टॉप डैम के पास गहरे पानी में गया था किशोर पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के मुताबिक, वार्ड क्रमांक 6 निवासी अभिषेक शाम करीब 5 बजे दो दोस्तों के साथ केवई नदी पहुंचा था। तीनों लहसुन गांव की ओर जाने वाले रास्ते से नदी के रपटे को पार कर करीब 100-150 मीटर दूर स्टॉप डैम के पास पहुंचे थे। नहाने के दौरान अभिषेक गहरे पानी में चला गया और बाहर नहीं आ सका। दोनों दोस्त गहरे पानी में नहीं गए थे। अभिषेक को डूबता देखकर वे वहां से चले गए और घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। शाम 6:30 बजे पुलिस को दी सूचना परिजनों ने शाम करीब 6:30 बजे कोतमा पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और किशोर की तलाश शुरू की। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में खोजबीन कराई, लेकिन अंधेरा और पानी की अधिक गहराई के कारण किशोर नहीं मिल सका। SDRF की टीम को बुलाया गया स्थानीय गोताखोरों के नहीं मिलने के बाद जिला मुख्यालय अनूपपुर से SDRF की टीम को बुलाया गया। रात 8:30 बजे तक टीम के कोतमा पहुंचने की जानकारी दी गई थी। पुलिस और बचाव दल नदी के अलग-अलग हिस्सों में किशोर की तलाश कर रहे हैं। पुलिस को खोजबीन के लिए जरूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। कोशिश है कि रात में ही किशोर को बाहर निकाला जा सके। स्थानीय लोगों ने जगह को बताया गहरा स्थानीय लोगों के मुताबिक, लहसुई रपटे के पास केवई नदी का यह हिस्सा काफी गहरा है। यहां प्राकृतिक गुफाएं भी बनी हुई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में पहले भी डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *