CM भजनलाल शर्मा आज त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में करेंगे पूजा:दोपहर 2:30 बजे पहुचेंगे, कार्यकताओं से संवाद, पढ़ें मिनट-टू-मिनट शेड्यूल

CM भजनलाल शर्मा आज त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में करेंगे पूजा:दोपहर 2:30 बजे पहुचेंगे, कार्यकताओं से संवाद, पढ़ें मिनट-टू-मिनट शेड्यूल

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज (रविवार) को बांसवाड़ा जिले के दौरे पर रहेंगे। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर अष्टमी के दिन मुख्यमंत्री प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में दर्शन और विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। नवरात्रि के कारण मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। ​मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री त्रिपुरा सुंदरी परिसर में ही कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन और नवरात्रि की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए उन्हें ‘Z+’ सुरक्षा कवर प्रदान किया गया है। प्रशासन को आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *