लगुन लेकर जा रहे युवकों को ट्रक ने कुचला:एक की मौके पर मौत, नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे की घटना

लगुन लेकर जा रहे युवकों को ट्रक ने कुचला:एक की मौके पर मौत, नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे की घटना

नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर शोभापुर के पास अजनेरी झिरमटा मोड़ पर शुक्रवार देर शाम करीब 7:30 बजे एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चला रहे 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों युवक भतीजी की शादी की लगून देने पिपरिया जा रहे थे। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर वाहन सहित मौके से फरार हो गया। वर्तमान में घायलों का इलाज जारी है और शोभापुर पुलिस ने शव को सोहागपुर भिजवाकर आज (शनिवार) पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। भतीजी की लगून देने जा रहे थे पिपरिया, सिर में आई गंभीर चोट घायल राजकुमार ने पुलिस को बताया कि मृतक दिलीप कीर (30) निवासी बुधनी उसका जीजा है। भतीजी की शादी की लगून देने शुक्रवार शाम को वे पिपरिया के लिए निकले थे। बाइक दिलीप चला रहा था और पीछे राजकुमार और सतीश कीर (निवासी ग्राम तमचरु, माखननगर) बैठे थे। शोभापुर से 2 किलोमीटर दूर अजनेरी के पास एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर गिर गए। टक्कर में दिलीप के सिर के पास गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने की मदद, खिलाड़ी था मृतक दिलीप हादसे के बाद राहगीरों ने रुककर घायलों को उठाया। सूचना पर पहुंची शोभापुर पुलिस चौकी टीम की मदद से घायलों और मृतक के शव को सोहागपुर भिजवाया गया। मामले को लेकर एएसआई मुकेश नामदेव ने बताया कि अज्ञात ट्रक की टक्कर से दिलीप कीर की मौत हुई है और राजकुमार व सतीश कीर घायल हुए हैं। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक, मृतक दिलीप कीर एक खिलाड़ी था। उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *