‘फाइनल खेलना और कप जीतना’, जीत की हैट्रिक लगाकर फूल नहीं समां रहे शुभमन गिल का बड़ा बयान

‘फाइनल खेलना और कप जीतना’, जीत की हैट्रिक लगाकर फूल नहीं समां रहे शुभमन गिल का बड़ा बयान

GT vs KKR Match Highlights: आईपीएल 2026 की शुरुआत में लगातार दो मैच हारने के बाद गुजरात टाइटंस ने जीत की हैट्रिक लगाई है। शुक्रवार रात केकेआर को हराने के बाद शुभमन गिल ने कहा कि सिर्फ जीत ही मायने रखती है और आप जानते हैं कि फाइनल खेलना और कप जीतना, ये ऐसी चीजें हैं, जिनका मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। 

GT vs KKR Match Highlights: आईपीएल 2026 के 25वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हराते हुए जीत की हैट्रिक लगाई है। जीटी की इस जीत के नायक कप्तान शुभमन गिल रहे, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 86 रनों की दमदार पारी खेली। इस जीत के बाद गिल फूले नहीं समांए। उन्‍होंने कहा कि सिर्फ जीत ही मायने रखती है और आप जानते हैं कि फाइनल खेलना और कप जीतना, ये ऐसी चीजें हैं जिनका मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।

‘मैं कम से कम दो ओवर पहले मैच खत्‍म करना चाहता था’

प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब हासिल करने के बाद कप्‍तान गिल ने कहा कि सच कहूं तो मुझे नहीं लगता कि इससे कोई फर्क पड़ता है। सिर्फ जीत ही मायने रखती है और आप जानते हैं कि फाइनल खेलना और कप जीतना, ये ऐसी चीजें हैं, जिनका मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। आदर्श रूप से हम इस मुकाबले को कम से कम दो ओवर पहले ही खत्म करना चाहते थे।

मैं सच में इसे कम से कम दो और ओवर पहले खत्म करना चाहता था और जिस तरह से मैं आउट हुआ, उससे मैं काफी निराश था। मैं आखिर तक क्रीज पर टिके रहना चाहता था और मैच को खत्म करना चाहता था।

‘ऐसा लग रहा था कि वे हर गेंद पर विकेट ले सकते हैं’

गिल ने आगे कहा कि जिस तरह से रबाडा और सिराज गेंदबाजी कर रहे थे, ऐसा लग रहा था कि वे हर गेंद पर विकेट ले सकते हैं। मैंने उन दोनों से पूछा कि क्या वे एक और ओवर डालने के लिए तैयार हैं, क्योंकि थोड़ी गर्मी थी। इसलिए लगातार दो ओवर डालना आसान नहीं होता। उन्होंने बीच के ओवरों में हमसे मैच छीन लिया था, लेकिन फिर भी विकेट लेना जरूरी था।

केकेआर का बल्लेबाजी क्रम काफी लंबा है। सुनील नंबर 9 पर बल्लेबाजी करने आए थे, लेकिन फिर भी विकेट लेने की मानसिकता बनाए रखना जरूरी है। फिटनेस एक ऐसी चीज है, जिस पर मैंने काम किया। इसके अलावा खेल के मानसिक पहलू पर भी काम किया। यह वर्तमान में बने रहने और बहुत आगे की न सोचने के बारे में है। आप अतीत में उलझे नहीं रहना चाहते। आपका मन आपको न जाने कहां-कहां ले जाता है, लेकिन वर्तमान में बने रहना ही सबसे जरूरी है।

एक नजर मैच पर

केकेआर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 180 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम की तरफ से कैमरून ग्रीन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 79 रनों की दमदार पारी खेली। हालांकि, गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल की 86 रनों की कप्तानी पारी के दम पर 181 रनों के लक्ष्य को 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *