किशनगंज में रोड एक्सीडेंट में युवक की मौत:पिकअप ने बाइक को टक्कर मारी, एक घायल

किशनगंज में रोड एक्सीडेंट में युवक की मौत:पिकअप ने बाइक को टक्कर मारी, एक घायल

किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना बहादुरगंज-किशनगंज मुख्यमार्ग पर नटुआपाड़ा के पास हुई। जानकारी के अनुसार, डोहर पंचायत के आमबाड़ी सिंगारी गांव निवासी मोहम्मद फैज (22 वर्ष) अपने बाइक पर किशनगंज से बहादुरगंज की ओर आ रहे थे। देर रात नटुआपाड़ा के पास पीछे से एक पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर बैठे एक अन्य साथी का पैर टूट गया इस टक्कर में मोहम्मद फैज गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके साथ बाइक पर बैठे एक अन्य साथी का पैर टूट गया। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए और दोनों घायलों को बहादुरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने जांच के बाद मोहम्मद फैज को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर बहादुरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। परिजनों को सूचना मिलते ही वे अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों को सूचना मिलते ही वे अस्पताल पहुंचे। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है। शव का आज सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। गौरतलब हो कि इन दिनों जिले में सड़क हादसे की वारदात लगातार बढ़ रही है। किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना बहादुरगंज-किशनगंज मुख्यमार्ग पर नटुआपाड़ा के पास हुई। जानकारी के अनुसार, डोहर पंचायत के आमबाड़ी सिंगारी गांव निवासी मोहम्मद फैज (22 वर्ष) अपने बाइक पर किशनगंज से बहादुरगंज की ओर आ रहे थे। देर रात नटुआपाड़ा के पास पीछे से एक पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर बैठे एक अन्य साथी का पैर टूट गया इस टक्कर में मोहम्मद फैज गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके साथ बाइक पर बैठे एक अन्य साथी का पैर टूट गया। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए और दोनों घायलों को बहादुरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने जांच के बाद मोहम्मद फैज को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर बहादुरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। परिजनों को सूचना मिलते ही वे अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों को सूचना मिलते ही वे अस्पताल पहुंचे। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है। शव का आज सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। गौरतलब हो कि इन दिनों जिले में सड़क हादसे की वारदात लगातार बढ़ रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *