वंदेभारत में डॉक्टर के नाश्ते में निकले कीड़े:महिला को हुई उल्टियां,आगरा से प्रयागराज जा रही थी ट्रेन,यात्री बोले-इस खाने से जान गई तो कौन होगा जिम्मेदार

वंदेभारत में डॉक्टर के नाश्ते में निकले कीड़े:महिला को हुई उल्टियां,आगरा से प्रयागराज जा रही थी ट्रेन,यात्री बोले-इस खाने से जान गई तो कौन होगा जिम्मेदार

आगरा में शुक्रवार को वंदेभारत में यात्रा कर रहे यात्रियों के ब्रेकफास्ट करते समय खाने में मक्खी निकल आई। इससे एक महिला को उल्टियां होने लगीं। जिससे ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। वंदेभारत में यात्रा कर रहे लोगों ने रेवले के खाने पर सवाल खड़े किए। इस दौरान लोगों चलती वंदेभारत में जमकर हंगामा किया। रेलवे से रिफंड वापस करने की मांग की। घटना सुबह 7 बजे करीब की है, जब वंदेभारत ट्रेन आगरा से प्रयागराज जा रही थी। यात्रियों ने पूरे मामले का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, और सुर्खियां बटोर रहा है। वायरल वीडियो में खुद को डॉक्टर बताने वाला एक यात्री रेलवे अधिकारियों से फोन पर नाराजगी जता रहा है। वह कह रहा है-कीड़ा निकलने के बाद आपका क्या एक्शन होगा ये बताइए। अगर फूड पॉइजनिंग हुई, किसी की जान चली गई तो क्या रेलवे हरजाना देगा। आपका कैटरिंग वाला नाश्ते के पैसे की बात कर रहा था। अगर हम कोर्ट में जाएं तो आपको लाखों का हरजाना देना होगा, इतना तो हम समझते हैं। आपका कोई हेल्पलाइन नंबर भी नहीं लग रहा है। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय गौतम ने बताया-घटना कोच C-13 की है। यात्री के खाने में मक्खी निकल आई थी। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। रेलवे में खानपान का ठेका IRCTC द्वारा एग्रीमेंट के तहत दिया जाता है। इस मामले में IRCTC द्वारा ‘व्यूटी एक्शन’ लिया जा रहा है। ठेकेदार को नोटिस जारी किया जा रहा है। रेलवे नियमानुसार उचित कार्रवाई करेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *