मुजफ्फरपुर में होली पार्टी में युवक की हत्या:आपसी विवाद में दोस्तों ने बगीचे में मारी गोली, वारदात के डेढ़ घंटे बाद परिजनों को मिली जानकारी

मुजफ्फरपुर में होली पार्टी में युवक की हत्या:आपसी विवाद में दोस्तों ने बगीचे में मारी गोली, वारदात के डेढ़ घंटे बाद परिजनों को मिली जानकारी

मुजफ्फरपुर में होली पार्टी के दौरान दोस्तों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान संतलाल साह के पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है। घटना बोचहां थाना क्षेत्र के पराती गांव वार्ड संख्या-3 की है। जानकारी के मुताबिक सोमवार देर शाम गांव के बाहर बगीचे में पार्टी चल रही थी। इस दौरान दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गई। बात बढ़ने पर एक युवक ने पिस्तौल निकालकर सूरज पर गोली चला दी। गोली लगते ही जमीन पर गिर पड़ा। करीब डेढ़ घंटे तक मौके पर मौजूद लोगों ने मामले को छिपाने का प्रयास किया। गांव में खबर फैलने के बाद सभी मौके से फरार हो गए। जब ग्रामीण बगीचे में पहुंचे तो सूरज खून से लथपथ बेहोशी की हालत में मिला। वहां से उठाकर परिवार के लोग अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
परिजनों में कोहराम, गांव में सन्नाटा मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मामूली विवाद में दोस्तों ने ही जान ले ली। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) भेज दिया। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस को बोचहां थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली लगने से मौत की सूचना मिली है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। पार्टी में शामिल उन सभी युवकों की पहचान की जा रही है जो घटना के वक्त सूरज के साथ मौजूद थे। कानून को हाथ में लेने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुजफ्फरपुर में होली पार्टी के दौरान दोस्तों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान संतलाल साह के पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है। घटना बोचहां थाना क्षेत्र के पराती गांव वार्ड संख्या-3 की है। जानकारी के मुताबिक सोमवार देर शाम गांव के बाहर बगीचे में पार्टी चल रही थी। इस दौरान दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गई। बात बढ़ने पर एक युवक ने पिस्तौल निकालकर सूरज पर गोली चला दी। गोली लगते ही जमीन पर गिर पड़ा। करीब डेढ़ घंटे तक मौके पर मौजूद लोगों ने मामले को छिपाने का प्रयास किया। गांव में खबर फैलने के बाद सभी मौके से फरार हो गए। जब ग्रामीण बगीचे में पहुंचे तो सूरज खून से लथपथ बेहोशी की हालत में मिला। वहां से उठाकर परिवार के लोग अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
परिजनों में कोहराम, गांव में सन्नाटा मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मामूली विवाद में दोस्तों ने ही जान ले ली। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) भेज दिया। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस को बोचहां थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली लगने से मौत की सूचना मिली है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। पार्टी में शामिल उन सभी युवकों की पहचान की जा रही है जो घटना के वक्त सूरज के साथ मौजूद थे। कानून को हाथ में लेने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *