खगड़िया सेक्स रैकेट में 8 गिरफ्तार:4 लोकल, 1 दूसरे राज्य की महिला, मुख्य आरोपी की पत्नी भी करती थी डील, प्रेग्नेंसी किट-कंडोम मिले

खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार और प्रतिबंधित नशीले कफ सिरप के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है। एक ही ठिकाने से संचालित इस गिरोह के मुख्य सरगना सहित कुल 8 लोगों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री और नशीली दवाएं भी बरामद की हैं। पुलिस को 13 अप्रैल की दोपहर करीब 2:30 बजे गुप्त सूचना मिली थी। जानकारी के अनुसार, पूवारी टोला, राजधाम स्थित एक किराए के मकान में ‘हरि ओम मेडिकल हॉल’ की आड़ में अवैध गतिविधियां चल रही थीं। सूचना में बताया गया था कि बाहरी और आसपास के गांवों की महिलाओं व लड़कियों को बहला-फुसलाकर यहां लाया जाता था और कमरा उपलब्ध कराकर देह व्यापार कराया जाता था। गोगरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई
इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गोगरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 5 महिलाओं और 3 पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। इस गिरोह का मुख्य संचालक राजधाम निवासी अभिमन्यु कुमार (46 वर्ष) बताया जा रहा है। गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों में किशोर यादव और राजकिशोर कुमार भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से ‘हरि ओम मेडिकल हॉल’ की आड़ में अपने अवैध धंधे को चला रहा था। 22 पैकेट नए कंडोम, गर्भनिरोधक गोलियां मिली
पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। इनमें 28 इस्तेमाल किए गए कंडोम, 22 पैकेट नए कंडोम, गर्भनिरोधक गोलियां, 39 से अधिक प्रेग्नेंसी टेस्ट किट, गर्भपात की दवाएं, वियाग्रा टैबलेट, मोबाइल फोन और 32,500 रुपये नकद शामिल हैं। बरामद सामग्री से स्पष्ट होता है कि यहां व्यवस्थित तरीके से देह व्यापार संचालित किया जा रहा था। इस मामले में महेशखूंट थाना कांड संख्या 62/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं एवं अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम, 1956 के तहत कार्रवाई की जा रही है। नशीले कफ सिरप का भी खुलासा
जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि यही आरोपी प्रतिबंधित कोडिन युक्त कफ सिरप का अवैध कारोबार भी करता था। छापेमारी में कुल 5.900 लीटर (59 बोतल) कफ सिरप बरामद किया गया।
इस मामले में महेशखूंट थाना कांड संख्या 63/26 दर्ज कर NDPS एक्ट की धारा 21 (c) के तहत कार्रवाई की जा रही है। एक ही नेटवर्क से दो बड़े अपराध उजागर
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह मामला सिर्फ देह व्यापार तक सीमित नहीं था, बल्कि इसमें नशीले पदार्थों का भी संगठित नेटवर्क जुड़ा हुआ था। एक ही स्थान से दोनों अवैध धंधों का संचालन होना इस बात की ओर इशारा करता है कि आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त थे। छापेमारी टीम की अहम भूमिका
इस सफल कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी साक्षी कुमारी, महेशखूंट थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, गोगरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा
खगड़िया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध, नशा और अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। दूसरे राज्यों से लाकर देह व्यापार में लगाया जाता
प्रेस को संबोधित करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी साक्षी कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गोगरी के राजधाम स्थित हरि ओम मेडिकल हॉल में छापेमारी की गई, जहां सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। मौके से डॉक्टर अभिमन्यु कुमार सहित तीन पुरुष और पांच महिलाओं को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास डॉक्टर की मान्य डिग्री भी नहीं
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि कुछ महिलाएं स्थानीय थीं, जबकि कुछ को दूसरे राज्यों से लाकर देह व्यापार में लगाया जाता था। आरोपी अभिमन्यु कुमार की पत्नी भी इस अवैध कारोबार में संलिप्त पाई गई है। एसडीपीओ ने यह भी बताया कि मेडिकल हॉल वैध नहीं था और आरोपी के पास डॉक्टर की मान्य डिग्री भी नहीं थी। पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि पिछले करीब छह महीनों से यह अवैध धंधा संचालित किया जा रहा था। साथ ही आरोपी द्वारा नशीले पदार्थों की तस्करी भी की जा रही थी। पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी कर 59 बोतल कफ सिरप बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल युवाओं को नशे के रूप में उपलब्ध कराने के लिए किया जाता था। खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार और प्रतिबंधित नशीले कफ सिरप के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है। एक ही ठिकाने से संचालित इस गिरोह के मुख्य सरगना सहित कुल 8 लोगों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री और नशीली दवाएं भी बरामद की हैं। पुलिस को 13 अप्रैल की दोपहर करीब 2:30 बजे गुप्त सूचना मिली थी। जानकारी के अनुसार, पूवारी टोला, राजधाम स्थित एक किराए के मकान में ‘हरि ओम मेडिकल हॉल’ की आड़ में अवैध गतिविधियां चल रही थीं। सूचना में बताया गया था कि बाहरी और आसपास के गांवों की महिलाओं व लड़कियों को बहला-फुसलाकर यहां लाया जाता था और कमरा उपलब्ध कराकर देह व्यापार कराया जाता था। गोगरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई
इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गोगरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 5 महिलाओं और 3 पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। इस गिरोह का मुख्य संचालक राजधाम निवासी अभिमन्यु कुमार (46 वर्ष) बताया जा रहा है। गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों में किशोर यादव और राजकिशोर कुमार भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से ‘हरि ओम मेडिकल हॉल’ की आड़ में अपने अवैध धंधे को चला रहा था। 22 पैकेट नए कंडोम, गर्भनिरोधक गोलियां मिली
पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। इनमें 28 इस्तेमाल किए गए कंडोम, 22 पैकेट नए कंडोम, गर्भनिरोधक गोलियां, 39 से अधिक प्रेग्नेंसी टेस्ट किट, गर्भपात की दवाएं, वियाग्रा टैबलेट, मोबाइल फोन और 32,500 रुपये नकद शामिल हैं। बरामद सामग्री से स्पष्ट होता है कि यहां व्यवस्थित तरीके से देह व्यापार संचालित किया जा रहा था। इस मामले में महेशखूंट थाना कांड संख्या 62/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं एवं अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम, 1956 के तहत कार्रवाई की जा रही है। नशीले कफ सिरप का भी खुलासा
जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि यही आरोपी प्रतिबंधित कोडिन युक्त कफ सिरप का अवैध कारोबार भी करता था। छापेमारी में कुल 5.900 लीटर (59 बोतल) कफ सिरप बरामद किया गया।
इस मामले में महेशखूंट थाना कांड संख्या 63/26 दर्ज कर NDPS एक्ट की धारा 21 (c) के तहत कार्रवाई की जा रही है। एक ही नेटवर्क से दो बड़े अपराध उजागर
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह मामला सिर्फ देह व्यापार तक सीमित नहीं था, बल्कि इसमें नशीले पदार्थों का भी संगठित नेटवर्क जुड़ा हुआ था। एक ही स्थान से दोनों अवैध धंधों का संचालन होना इस बात की ओर इशारा करता है कि आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त थे। छापेमारी टीम की अहम भूमिका
इस सफल कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी साक्षी कुमारी, महेशखूंट थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, गोगरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा
खगड़िया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध, नशा और अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। दूसरे राज्यों से लाकर देह व्यापार में लगाया जाता
प्रेस को संबोधित करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी साक्षी कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गोगरी के राजधाम स्थित हरि ओम मेडिकल हॉल में छापेमारी की गई, जहां सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। मौके से डॉक्टर अभिमन्यु कुमार सहित तीन पुरुष और पांच महिलाओं को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास डॉक्टर की मान्य डिग्री भी नहीं
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि कुछ महिलाएं स्थानीय थीं, जबकि कुछ को दूसरे राज्यों से लाकर देह व्यापार में लगाया जाता था। आरोपी अभिमन्यु कुमार की पत्नी भी इस अवैध कारोबार में संलिप्त पाई गई है। एसडीपीओ ने यह भी बताया कि मेडिकल हॉल वैध नहीं था और आरोपी के पास डॉक्टर की मान्य डिग्री भी नहीं थी। पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि पिछले करीब छह महीनों से यह अवैध धंधा संचालित किया जा रहा था। साथ ही आरोपी द्वारा नशीले पदार्थों की तस्करी भी की जा रही थी। पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी कर 59 बोतल कफ सिरप बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल युवाओं को नशे के रूप में उपलब्ध कराने के लिए किया जाता था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *