नमस्कार, कानपुर में कल (शनिवार) की बड़ी खबरें…समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 13 फरवरी को कानपुर के दौरे पर थे। यहां अखिलेश यादव ने कानपुर के नाम पर बोलते हुए कहा था कि बीजेपी ने इसे ‘बदनामपुर’ बना दिया है। इस पर भाजपा सांसद रमेश अवस्थी ने पलटवार किया है। कचहरी में शुक्रवार को बार डांसर ने जमकर ठुमके लगाए। बार बाला के मंच पर उतरते ही जमकर हूटिंग हुई। भतीजे की बारात में डांस करते-करते चाचा की मौत हो गई। वह ट्रॉली पर चढ़कर डांस कर रहे थे। अचानक सिर के बल नीचे गिर गए। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरें VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए- 1ः कानपुर कचहरी में बार डांसर ने ठुमके लगाए:’ले ले मजा ले…’ गाने पर वकील भी झूमे, VIDEO में रंगारंग होली मिलन समारोह कानपुर की कचहरी में शुक्रवार को बार डांसर ने जमकर ठुमके लगाए। बार बाला के मंच पर उतरते ही जमकर हूटिंग हुई। सीटियां बजीं। शोर मचने लगा। मौका था- होली मिलन समारोह का। पढ़ें पूरी खबर… 2ः अखिलेश को कानपुर वालों से माफी मांगनी चाहिए:सांसद रमेश अवस्थी बोले- ‘बदनामपुर’ कहकर अपमान किया, कानपुर सुरक्षित, इसलिए सपा को दर्द समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 13 फरवरी को कानपुर के दौरे पर थे। यहां अखिलेश यादव ने कानपुर के नाम पर बोलते हुए कहा था कि बीजेपी ने इसे ‘बदनामपुर’ बना दिया है। इस पर भाजपा सांसद रमेश अवस्थी ने पलटवार किया है। कानपुर को “बदनामपुर” कहने पर उन्होंने कहा- अखिलेश यादव को कानपुर के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर… 3ः 12 करोड़ की लैंबोर्गिनी 8 करोड़ में थाने से छूटी:कानपुर कोर्ट में बेल बॉन्ड जमा कराया; आधी रात ट्रक में भरकर ले गए कानपुर में अरबपति कारोबारी केके मिश्रा के बेटे ने जिस 12 करोड़ की लैंबोर्गिनी कार से 6 लोगों को टक्कर मारी थी, वह कार 8.30 करोड़ के बेल बॉन्ड (गारंटी) पर थाने से छूट गई। शुक्रवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) सूरज मिश्रा की कोर्ट ने दिन में कार को रिलीज करने का आदेश दिया। आधी रात 12:30 बजे कार थाने से छुड़वाई गई, फिर ट्रक में भरकर ले गए। पढ़ें पूरी खबर… 4ः पनकी मंदिर के पास नाले में महिला का शव मिला:कंबल में लिपटी थी बॉडी, हाथ पर RN लिखा; हत्या कर फेंकने का शक कानपुर में शनिवार सुबह पनकी मंदिर पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर बने नाले में एक महिला का शव मिला। राहगीरों ने 112 नंबर पर पुलिस को इसकी सूचना दी। पनकी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर मोर्चरी के लिए भेजा है। यहां पहचान के लिए शव को रखा गया है। चश्मदीदों ने बताया- नाले में एक पुराना कंबल लिपटा हुआ दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर उसमें महिला का शव होने की आशंका हुई। शव नाले के अंदर पत्थर से दबा हुआ था, जिससे पूरी बॉडी ऊपर नहीं आ सकी और सिर्फ महिला का सिर ही दिखाई दे रहा था। पढ़ें पूरी खबर… 5ः कानपुर में ट्रेन की चपेट से युवक की मौत:गंगागंज रेलवे क्रॉसिंग के पास हादसा, पोस्टमॉर्टम करा रही पुलिस कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के गंगागाज रेलवे क्रॉसिंग के पास शुक्रवार रात 36 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान महाराजपुर के गंगागाज निवासी सुनील पुत्र रामकिशन के रूप में हुई है। रात के समय वह रेलवे ट्रैक के पास था, तभी ट्रेन गुजरने के दौरान हादसा हो गया। महाराजपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटनास्थल से मिले सबूतों के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर… 6ः प्रेमी से झगड़े के बाद गंगा में कूदकर दी जान:कानपुर में घाट किनारे मिला शव, 6 माह से चल रहा था अफेयर प्रेमी से झगड़े के बाद शुक्रवार देर रात 16 साल की लड़की ने गंगा में कूद कर जान दे दी। शनिवार सुबह उसका शव परमट घाट के किनारे पड़ा मिला। प्रेमी की सूचना पर पहुंची ग्वालटोली पुलिस ने जांच–पड़ताल कर परिजनों को जानकारी दी। पिता ने बताया कि बेटी का 6 माह से पी. रोड में रहने वाले एक युवक से अफेयर था। जानकारी होने पर वह बेटी की शादी कराने को भी राजी हो गए थे। पढ़ें पूरी खबर… 7ः कानपुर से 350 होली स्पेशल बसें, जानें रूट:लखनऊ 15 मिनट और दिल्ली-गोरखपुर के लिए 30 मिनट में मिल रहीं, 10 मार्च तक सुविधा होली के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने शहर से विभिन्न रूटों पर होली स्पेशल बसें चलाने का फैसला किया है। 28 फरवरी से 10 मार्च तक अधिक यात्रियों वाले मार्गों पर अतिरिक्त बसें शुरू कर दी गई हैं। अधिकारियों के मुताबिक, जिन रूटों पर त्योहार के दौरान बाहर नौकरी करने वाले और पढ़ाई करने वाले लोगों की भीड़ ज्यादा रहती है, वहां बसों की संख्या बढ़ाई गई है। कानपुर रीजन में करीब 750 बसें संचालित हैं, जिनमें से जरूरत के अनुसार स्पेशल बसें लगाई गई हैं। पढ़ें पूरी खबर…. 8ः ग्रीन पार्क के पास खड़ी कार में लगी आग:10 फीट ऊंची उठीं लपटें, 2 साल पहले बैंक कर्मी ने खरीदी थी कानपुर शहर के ग्रीन पार्क स्टेडियम के पास शनिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार से करीब 10 फीट ऊंची लपटें उठने लगीं और काला धुआं आसमान में छा गया। घटना दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। ग्रीन पार्क से परमट की ओर जाने वाली सड़क के किनारे खड़ी नेक्सॉन कार अचानक धू-धू कर जलने लगी। आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए और सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। पढ़ें पूरी खबर… 9ः भतीजे की शादी में डांस करते हुए चाचा की मौत:कानपुर में डीजे ट्रॉली पर चढ़कर नाच रहे थे, सिर के बल नीचे गिरे कानपुर में भतीजे की बारात में डांस करते-करते चाचा की मौत हो गई। वह ट्रॉली पर चढ़कर डांस कर रहे थे। अचानक सिर के बल नीचे गिर गए। रिश्तेदार उन्हें लेकर हैलट पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि सिर पर बहुत चोट लग गई थी। इसलिए कोमा में चले गए। हालत गंभीर थी और मौत हो गई। पूरा मामला किदवई नगर थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… 10ः हिंदूवादी-संगठन के कार्यकर्ताओं ने अपर नगर आयुक्त को चूड़ियां दीं:कानपुर में बोले- पार्कों से मजार और लैंड जिहाद खाली कराएं, नहीं तो होगा आंदोलन कानपुर नगर निगम मुख्यालय में शनिवार दोपहर का नजारा अलग रहा। नगर आयुक्त को ज्ञापन देने पहुंचे हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने अपर नगर आयुक्त मो. आवेश को चूड़ियां दीं। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने डिब्बे से निकालकर जैसे ही चूड़ी दी, अधिकारी सकते में आ गए। पर नगर आयुक्त ने ज्ञापन लेने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। बजरंग दल कार्यकर्ता पार्क आदि में बन रही मजार का विरोध करने पहुंचे थे। बजरंग दल के पूर्व संयोजक कृष्णा तिवारी ने बताया कि नगर निगम की भूमि पर लैंड जिहाद के नाम से बड़े बड़े अवैध निर्माण तन गए हैं। पार्कों में अवैध मजारें बना दी गई है। पढ़ें पूरी खबर…


