बिहार के 3 जिलों सुपौल, अररिया और किशनगंज में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। साथ ही 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। वहीं बिहार के अन्य जिलों के लिए फिलहाल कोई चेतावनी नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा। विभाग के अनुसार, बिहार में पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूर्वी जिलों में बारिश की संभावना बन रही है। दूसरी तरफ मध्य और दक्षिण बिहार में लू की आशंका है। सुपौल में शनिवार को देर शाम हुई बारिश बिहार में गर्मी का असर लगातार तेज होता जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को दिनभर बिहार गर्म रहा। वहीं देर शाम 8 बजे के करीब सुपौल में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। कुछ जिलों में पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। आपदा प्रबंधन विभाग ने अपील की है कि दोपहर 12 से 3 बजे के बीच धूप से बचें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। अलर्ट वाले जिलों में किसान और आम लोग सतर्क रहे। पटना में मौसम साफ रहेगा, गर्मी से राहत नहीं पटना में 21 अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा। बादल नहीं छाएंगे। इस कारण लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। अधिकतम पारा 39 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम पारा 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, 22 अप्रैल को पटना में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। लेकिन दिन के तापमान में कोई खास फर्क नहीं पड़ने वाला है। अधिकतम पारा 39 डिग्री सेल्सियस तक ही रहेगा, पर रात के टेंप्रेचर में एक डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। बिहार शनिवार को गर्म रहा, देखें तस्वीरें… जानिए अगले 7 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम 19 अप्रैल: राज्य के दक्षिणी जिलों में तापमान 41 डिग्री के आसपास रह सकता है। 20 अप्रैल: गर्म पछुआ हवा के कारण तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। 21-22 अप्रैल: कैमूर, औरंगाबाद, गया, रोहतास और बक्सर में लू चलने की आशंका है। 23 अप्रैल: अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच बना रह सकता है। 24-25 अप्रैल: गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। दक्षिण बिहार के कई जिलों में अगले सप्ताह तक हीट वेव जैसे हालात बन सकते हैं। बिहार के 3 जिलों सुपौल, अररिया और किशनगंज में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। साथ ही 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। वहीं बिहार के अन्य जिलों के लिए फिलहाल कोई चेतावनी नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा। विभाग के अनुसार, बिहार में पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूर्वी जिलों में बारिश की संभावना बन रही है। दूसरी तरफ मध्य और दक्षिण बिहार में लू की आशंका है। सुपौल में शनिवार को देर शाम हुई बारिश बिहार में गर्मी का असर लगातार तेज होता जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को दिनभर बिहार गर्म रहा। वहीं देर शाम 8 बजे के करीब सुपौल में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। कुछ जिलों में पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। आपदा प्रबंधन विभाग ने अपील की है कि दोपहर 12 से 3 बजे के बीच धूप से बचें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। अलर्ट वाले जिलों में किसान और आम लोग सतर्क रहे। पटना में मौसम साफ रहेगा, गर्मी से राहत नहीं पटना में 21 अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा। बादल नहीं छाएंगे। इस कारण लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। अधिकतम पारा 39 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम पारा 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, 22 अप्रैल को पटना में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। लेकिन दिन के तापमान में कोई खास फर्क नहीं पड़ने वाला है। अधिकतम पारा 39 डिग्री सेल्सियस तक ही रहेगा, पर रात के टेंप्रेचर में एक डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। बिहार शनिवार को गर्म रहा, देखें तस्वीरें… जानिए अगले 7 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम 19 अप्रैल: राज्य के दक्षिणी जिलों में तापमान 41 डिग्री के आसपास रह सकता है। 20 अप्रैल: गर्म पछुआ हवा के कारण तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। 21-22 अप्रैल: कैमूर, औरंगाबाद, गया, रोहतास और बक्सर में लू चलने की आशंका है। 23 अप्रैल: अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच बना रह सकता है। 24-25 अप्रैल: गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। दक्षिण बिहार के कई जिलों में अगले सप्ताह तक हीट वेव जैसे हालात बन सकते हैं।


