स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाएं सड़क पर उतरीं:हापुड़ में धरना प्रदर्शन कर मीटर में की तोड़फोड़, गलत बिलिंग का आरोप

स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाएं सड़क पर उतरीं:हापुड़ में धरना प्रदर्शन कर मीटर में की तोड़फोड़, गलत बिलिंग का आरोप

हापुड़ के रामगढ़ी क्षेत्र में शुक्रवार को स्मार्ट मीटर लगाए जाने का महिलाओं ने विरोध किया। बड़ी संख्या में महिलाएं लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतर आईं और प्रदर्शन करते हुए कई स्मार्ट मीटरों में तोड़फोड़ कर दी। इस घटना से क्षेत्र में हंगामे की स्थिति बन गई। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटरों से गलत बिलिंग हो रही है, जिससे उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। उन्होंने इन मीटरों को हटाने की मांग की। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि स्मार्ट मीटर नहीं हटाए गए, तो वे उन्हें स्वयं हटाने को मजबूर होंगी। महिलाओं का कहना था कि स्मार्ट मीटर लागू होने से आम उपभोक्ताओं पर अनावश्यक आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने विभाग से पुराने मीटरों को ही चालू रखने की मांग दोहराई। स्मार्ट मीटर को लेकर हुआ यह विरोध प्रदर्शन और तोड़फोड़ की घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। बिजली विभाग इस पूरे मामले की जांच में जुट गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *