मझौलिया प्रखंड की सेनुवरिया पंचायत के नया टोला में मंगलवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना वार्ड संख्या 8 की है, जहां मृतका का शव गायब पाया गया। मृतका की पहचान प्रदीप साह की पत्नी शोभा देवी के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर मझौलिया पुलिस और एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव गायब हो चुका था। गांव में चर्चा है कि महिला की मौत के बाद परिजनों ने शव को कहीं छिपा दिया है। सूत्रों के अनुसार, शोभा देवी का मायका पूर्वी चंपारण जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र के पतावरा गांव में है। लगभग चार साल पहले उसकी शादी सेनुवरिया निवासी प्रदीप साह से हुई थी। शोभा देवी की छह महीने की एक बच्ची भी है। बताया जा रहा है कि पिछले दो-तीन दिनों से पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए सुगौली के एक निजी अस्पताल ले गए थे, जहां उसकी मौत हो गई। शव बरामद नहीं होने के कारण पुलिस ने गांव और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक खोजबीन शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतका के तीन संबंधियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जिनमें उसका जीजा भी शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि शव बरामद नहीं होता है, तो संबंधित परिवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मझौलिया प्रखंड की सेनुवरिया पंचायत के नया टोला में मंगलवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना वार्ड संख्या 8 की है, जहां मृतका का शव गायब पाया गया। मृतका की पहचान प्रदीप साह की पत्नी शोभा देवी के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर मझौलिया पुलिस और एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव गायब हो चुका था। गांव में चर्चा है कि महिला की मौत के बाद परिजनों ने शव को कहीं छिपा दिया है। सूत्रों के अनुसार, शोभा देवी का मायका पूर्वी चंपारण जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र के पतावरा गांव में है। लगभग चार साल पहले उसकी शादी सेनुवरिया निवासी प्रदीप साह से हुई थी। शोभा देवी की छह महीने की एक बच्ची भी है। बताया जा रहा है कि पिछले दो-तीन दिनों से पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए सुगौली के एक निजी अस्पताल ले गए थे, जहां उसकी मौत हो गई। शव बरामद नहीं होने के कारण पुलिस ने गांव और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक खोजबीन शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतका के तीन संबंधियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जिनमें उसका जीजा भी शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि शव बरामद नहीं होता है, तो संबंधित परिवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


