बेटा न होने पर विवाहिता की हत्या:पति-ससुराल वालों ने गला घोंटा, सोनपुर से 100 किमी दूर भोजपुर में फेंका बॉडी

बेटा न होने पर विवाहिता की हत्या:पति-ससुराल वालों ने गला घोंटा, सोनपुर से 100 किमी दूर भोजपुर में फेंका बॉडी

सोनपुर में पुत्र न होने पर 35 वर्षीय विवाहिता जूली सिंह की हत्या कर दी गई। ससुराल वालों ने गला घोंटकर शव को पटना से 100 किलोमीटर दूर भोजपुर जिले के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के चिल्हर गांव के बाहर एक झाड़ी में फेंक दिया था। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। ग्रामीणों की सूचना पर सोमवार देर शाम पुलिस ने बोरे में बंद शव को झाड़ी से बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने मृतका के पिता रणजीत सिंह को घटना की जानकारी दी। रणजीत सिंह सोमवार रात घटनास्थल पर पहुंचे और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद जूली का शव सोनपुर लाया गया। शव घर पहुंचते ही गांव में हाहाकार मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। विवाहिता जूली का अंतिम संस्कार सोनपुर में ही किया गया। दरोगा पिता ने दर्ज कराया मामला, पति रेलवे में लोको पायलट मृतका के पिता रणजीत सिंह, जो दरोगा के पद पर तैनात हैं, ने मंगलवार शाम को बताया कि उनकी बेटी जूली कुमारी की शादी वर्ष 2017 में भोजपुर जिले के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के चिल्हर निवासी नागेश्वर सिंह के पुत्र मनोरंजन सिंह से हुई थी। मनोरंजन सिंह मुजफ्फरपुर में रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत हैं। रणजीत सिंह ने बताया कि उनकी बेटी की एक 7 वर्षीय पुत्री है। पुत्र न होने के कारण मनोरंजन सिंह जूली के साथ अक्सर मारपीट और गाली-गलौज करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि अंततः पति और ससुराल वालों ने गला घोंटकर जूली को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मृतका के पिता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और ससुराल वालों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। सोनपुर में पुत्र न होने पर 35 वर्षीय विवाहिता जूली सिंह की हत्या कर दी गई। ससुराल वालों ने गला घोंटकर शव को पटना से 100 किलोमीटर दूर भोजपुर जिले के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के चिल्हर गांव के बाहर एक झाड़ी में फेंक दिया था। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। ग्रामीणों की सूचना पर सोमवार देर शाम पुलिस ने बोरे में बंद शव को झाड़ी से बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने मृतका के पिता रणजीत सिंह को घटना की जानकारी दी। रणजीत सिंह सोमवार रात घटनास्थल पर पहुंचे और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद जूली का शव सोनपुर लाया गया। शव घर पहुंचते ही गांव में हाहाकार मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। विवाहिता जूली का अंतिम संस्कार सोनपुर में ही किया गया। दरोगा पिता ने दर्ज कराया मामला, पति रेलवे में लोको पायलट मृतका के पिता रणजीत सिंह, जो दरोगा के पद पर तैनात हैं, ने मंगलवार शाम को बताया कि उनकी बेटी जूली कुमारी की शादी वर्ष 2017 में भोजपुर जिले के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के चिल्हर निवासी नागेश्वर सिंह के पुत्र मनोरंजन सिंह से हुई थी। मनोरंजन सिंह मुजफ्फरपुर में रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत हैं। रणजीत सिंह ने बताया कि उनकी बेटी की एक 7 वर्षीय पुत्री है। पुत्र न होने के कारण मनोरंजन सिंह जूली के साथ अक्सर मारपीट और गाली-गलौज करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि अंततः पति और ससुराल वालों ने गला घोंटकर जूली को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मृतका के पिता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और ससुराल वालों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *