खगड़िया में रोड एक्सीडेंट में महिला की मौत:तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक ऑटो ने मारी टक्कर, बच्ची घायल

खगड़िया में रोड एक्सीडेंट में महिला की मौत:तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक ऑटो ने मारी टक्कर, बच्ची घायल

खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर वार्ड संख्या-12 में रविवार शाम एक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। सिकंदरपुर निवासी पांडव कुमार (23 वर्ष), अपनी माता रूणा देवी (43 वर्ष) और भांजी निधि कुमारी (6 वर्ष) के साथ घर के पास सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान बोबील से बेलदौर की ओर आ रही एक इलेक्ट्रिक ऑटो (BR34P 7602) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। ऑटो चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार टक्कर के कारण रूणा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बच्ची निधि कुमारी भी गंभीर रूप से जख्मी हुई। हादसे के बाद टेंपो चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बेलदौर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने रूणा देवी को मृत घोषित कर दिया। घायल बच्ची का इलाज जारी है और उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है। फरार होने के आरोप में लिखित शिकायत दर्ज कराई घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। मृतका के पुत्र पांडव कुमार ने बेलदौर थाना में टेंपो चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और दुर्घटना के बाद फरार होने के आरोप में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है तथा फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही, घटनास्थल से बरामद टेंपो को जब्त कर लिया गया है। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और हर कोई इस घटना से स्तब्ध है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। मृतक रुणा देवी के पुत्र पांडव कुमार ने बताया कि हम और मेरी मां और भांजी निधि कुमारी घर के सामने सड़क किनारे खड़ा थे बॉबील की तरफ से स्पीड में इलेक्ट्रिक टेंपू ने टक्कर मार दी जिसमें तीनों लोग घायल हो गए हैं लोगों के द्वारा सभी हमको और मेरी मां को भांजी को हॉस्पिटल ले गया जहां हॉस्पिटल मां की मौत हो गई। खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर वार्ड संख्या-12 में रविवार शाम एक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। सिकंदरपुर निवासी पांडव कुमार (23 वर्ष), अपनी माता रूणा देवी (43 वर्ष) और भांजी निधि कुमारी (6 वर्ष) के साथ घर के पास सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान बोबील से बेलदौर की ओर आ रही एक इलेक्ट्रिक ऑटो (BR34P 7602) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। ऑटो चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार टक्कर के कारण रूणा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बच्ची निधि कुमारी भी गंभीर रूप से जख्मी हुई। हादसे के बाद टेंपो चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बेलदौर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने रूणा देवी को मृत घोषित कर दिया। घायल बच्ची का इलाज जारी है और उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है। फरार होने के आरोप में लिखित शिकायत दर्ज कराई घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। मृतका के पुत्र पांडव कुमार ने बेलदौर थाना में टेंपो चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और दुर्घटना के बाद फरार होने के आरोप में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है तथा फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही, घटनास्थल से बरामद टेंपो को जब्त कर लिया गया है। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और हर कोई इस घटना से स्तब्ध है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। मृतक रुणा देवी के पुत्र पांडव कुमार ने बताया कि हम और मेरी मां और भांजी निधि कुमारी घर के सामने सड़क किनारे खड़ा थे बॉबील की तरफ से स्पीड में इलेक्ट्रिक टेंपू ने टक्कर मार दी जिसमें तीनों लोग घायल हो गए हैं लोगों के द्वारा सभी हमको और मेरी मां को भांजी को हॉस्पिटल ले गया जहां हॉस्पिटल मां की मौत हो गई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *