पति से झगड़े के बाद पत्नी ने किया सुसाइड:सुबह जल्दी उठने को लेकर हुआ था विवाद, परिजनों ने संपत्ति के लिए हत्या का लगाया आरोप

पति से झगड़े के बाद पत्नी ने किया सुसाइड:सुबह जल्दी उठने को लेकर हुआ था विवाद, परिजनों ने संपत्ति के लिए हत्या का लगाया आरोप

किदवई में सोकर जल्दी उठने को लेकर पति से हुए झगड़े के बाद पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी। कमरे में भतीजी के पहुंचने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने बताया कि 30 मई को ही पूरा परिवार वैष्णों देवी से दर्शन कर लौटा था। वहीं मृतका के परिजनों ने संपत्ति विवाद को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया। परिजनों का आरोप है कि मृतका के शरीर पर चोट के कई निशान है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वर्ष 2015 में नौरैया खेड़ा निवासी युवती से हुई थी शादी जूही सफेद कॉलोनी निवासी नितिन बैंगलौर में ऑनलाइन कंपनी में नौकरी करते है। उनकी शादी वर्ष 2015 में नौरैयाखेड़ा निवासी सेनू (30) से हुई थी। उनके दो बच्चे अभिराज व अभितेज है। नितिन ने बताया कि 30 मई को वह पत्नी व बच्चों के साथ वैष्णो देवी से दर्शन कर लौटे थे, जिसके बाद से उनके बच्चों की तबियत खराब चल रही थी। रविवार सुबह पत्नी देर से सोकर उठी, जिस पर पत्नी से विवाद हो गया था। इसके बाद पत्नी ने बच्चों को खाना देकर कमरे में जाकर फंदे से लटककर जान दे दी। कुछ देर बाद भतीजी अभ्या कमरे में पहुंची तो सेनू का शव फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। परिजनों को दी हार्ट अटैक की जानकारी चचेरे भाई मोहित ने बताया सेनू के माता पिता की कई साल पहले मौत हो गई, जिसके बाद नितिन, सेनू पर मायके की संपत्ति लेने का दबाव बना रहा था। मना करने पर आए दिन मारपीट करता था। मोहित के मुताबिक ससुरालीजनों ने उन्हें हार्ट अटैक की जानकारी दी, जब वह मौके पर पहुंचे तो शव फंदे से लटकता मिला। आरोप है कि मृतका की पीठ व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान थे। किदवई नगर थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *