सीहोर में घर में लगी आग, सारा सामान जला:अंजनी धाम कॉलोनी में छगनलाल के मकान में हुआ हादसा

सीहोर में घर में लगी आग, सारा सामान जला:अंजनी धाम कॉलोनी में छगनलाल के मकान में हुआ हादसा

सीहोर की अंजनी धाम कॉलोनी में सोमवार को छगनलाल के मकान में आग लग गई। हादसे में करीब 12 लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। समय रहते आग पर काबू पा लेने से कोई जनहानि नहीं हुई। आग की लपटें अचानक मकान से उठने लगीं और तेजी से फैल गईं। धुआं देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही सीहोर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल टीम ने दूसरे मकानों तक आग फैलने से रोका दमकल कर्मचारियों आरिफ खान, उपेंद्र और अतिक ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। टीम की मेहनत से आग पर काबू पा लिया गया। इससे आग को आसपास के दूसरे मकानों तक फैलने से रोक लिया गया। नकदी, गहने और शादी का सामान जला इस हादसे से जैन परिवार सदमे में है। आग में नकदी, गहने और शादी का सामान जलने से परिवार के सामने मुश्किलें बढ़ गई हैं। नुकसान करीब 12 लाख रुपए का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और आर्थिक मदद उपलब्ध कराने की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *