कौन है सम्राट कैबिनेट का सबसे अमीर मंत्री? रमा निषाद से लेकर श्वेता गुप्ता तक, जानें किसके पास कितनी दौलत

कौन है सम्राट कैबिनेट का सबसे अमीर मंत्री? रमा निषाद से लेकर श्वेता गुप्ता तक, जानें किसके पास कितनी दौलत

Bihar Cabinet Ministers Net Worth: बिहार में गुरुवार को एनडीए सरकार के नए मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम एनडीए नेताओं कि मौजूदगी में आज इन मंत्रियों ने शपथ लिया। इस लिस्ट में कई ऐसे चेहरे हैं जिनकी संपत्ति करोड़ों में है। भाजपा की रमा निषाद और जदयू की श्वेता गुप्ता इस लिस्ट में सबसे ऊपर नजर आ रही हैं।

रमा निषाद: कैबिनेट की सबसे अमीर महिला मंत्री

शपथ लेने वालों में भाजपा कोटे से मंत्री बनीं औराई की विधायक रमा निषाद नई कैबिनेट की सबसे धनी मंत्रियों में शुमार हैं। उनके चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति लगभग 32 करोड़ रुपये है। रमा निषाद के पास न केवल करोड़ों की अचल संपत्ति है, बल्कि गहनों के मामले में भी वे काफी समृद्ध हैं। उनके पास करीब 2.26 करोड़ रुपये के जेवरात हैं। उनकी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा व्यावसायिक यूनिट्स और कृषि भूमि के रूप में है।

श्वेता गुप्ता: जदयू की सबसे रईस मंत्री

जदयू कोटे से शिवहर की डॉ श्वेता गुप्ता ने भी अमीरी के मामले में सबको पीछे छोड़ दिया है। उनकी कुल नेट वर्थ करीब 28.4 करोड़ रुपये आंकी गई है। वे जदयू के सबसे अमीर उम्मीदवारों और मंत्रियों में से एक हैं। हालांकि, उनकी संपत्ति के साथ-साथ उन पर लगभग 4.1 करोड़ रुपये की देनदारी (बैंक लोन) भी है। श्वेता गुप्ता ने राजनीति में आने से पहले चिकित्सा के क्षेत्र में लंबी सेवा दी है। उनकी संपत्ति का मुख्य जरिया रियल एस्टेट, स्कूल, अस्पताल और रेस्टोरेंट जैसे कई व्यवसाय को माना जाता है।

विजय सिन्हा और नीतीश मिश्रा: भाजपा के करोड़पति नेता

भाजपा के कद्दावर नेता विजय कुमार सिन्हा की आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत है। उनकी कुल संपत्ति लगभग 11.6 करोड़ रुपये है। खास बात यह है कि सिन्हा ने शेयर बाजार और स्टॉक मार्केट में भी बड़ा निवेश किया है, जो करीब 1 करोड़ रुपये से अधिक है। वहीं, झंझारपुर से आने वाले नीतीश मिश्रा की कुल संपत्ति 6 करोड़ रुपये के करीब है, जिसमें से अधिकांश अचल संपत्ति के रूप में है।

निशांत कुमार और सुनील कुमार: जदयू के अमीर चेहरे

पहली बार मंत्री पद की शपथ लेने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की संपत्ति भी चर्चा का विषय है। उनकी कुल नेट वर्थ लगभग 3.61 करोड़ रुपये है, जिसमें 1.63 करोड़ की चल और 1.98 करोड़ की अचल संपत्ति शामिल है। वहीं, पूर्व आईपीएस अधिकारी और जदयू मंत्री सुनील कुमार की कुल संपत्ति 5.3 करोड़ रुपये है। सुनील कुमार पर कोई कर्ज या देनदारी नहीं है।

बीजेपी-जदयू के अन्य मंत्रियों का आर्थिक ब्यौरा

संपत्ति के मामले में अन्य मंत्री भी पीछे नहीं हैं। बीजेपी के दिलीप जायसवाल की संपत्ति 8.5 करोड़ रुपये से अधिक है, जबकि राम कृपाल यादव के पास 3.5 करोड़ रुपये की दौलत है। जदयू के मदन सहनी की नेट वर्थ 3.9 करोड़ रुपये है, तो लेसी सिंह के पास 2.2 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वहीं, बीजेपी के मिथिलेश तिवारी के पास 2.7 करोड़ और रामचंद्र प्रसाद के पास 3.3 करोड़ की संपत्ति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *