Salman Khan Close Friend Sushil Kumar Death: बॉलीवुड के ‘भाईजान’ यानी सलमान खान के लिए आज का दिन बेहद भावुक और दुख भरा है। सलमान खान, जो अपनी दोस्ती और यारी के लिए पूरी फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर हैं, उन्होंने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। सलमान खान के करीबी सुशील कुमार का निधन हो गया है उनके जाने से भाईजान पूरी तरह से टूट गए हैं। साथ ही उन्होंने उन्हें अपना भाई कहा है। आइये जानते हैं आखिर कौन हैं सुशील कुमार?
सलमान खान के करीबी दोस्त का हुआ निधन (Salman Khan Close Friend Sushil Kumar Death)
सलमान खान ने इस दुखद खबर की जानकारी खुद देर रात अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक इमोशनल पोस्ट के जरिए दी। 42 साल पुरानी इस दोस्ती के टूटने का गम सलमान के शब्दों में साफ छलक रहा था। अपने करीबी दोस्त सुशील को याद करते हुए बताया कि वह दोनों पिछले चार दशकों से भी ज्यादा समय से एक-दूसरे के साथ थे। सलमान ने लिखा, “उसका नाम सुशील कुमार है या कम से कम 5 मिनट पहले तक तो यही था। अलविदा भाई। तुम एक सच्चे इंसान की तरह जिए और मौत से एक हेवीवेट चैंपियन की तरह लड़े।”
सलमान खान ने अपने दोस्त सुशील के साथ बिताए पलों को भी याद किया। वह पोस्ट में लिखते हैं, ‘तुम्हारे लिए कोई आंसू नहीं हैं भाई। बस तुम्हारी यादें और हमारी हंसी-खुशी के पल हैं। मेरा भाई अपने चेहरे पर मुस्कान लिए इस दुनिया से गया। क्या बात है भाई! कोई पहले जाता है, कोई बाद में, एक न एक दिन हम सबको जाना ही है। पता नहीं कब और कैसे? इसलिए, कुछ ऐसा करके जाओ कि लोग तुम्हें याद रखें।’

सुशील कुमार को था कैंसर (Sushil Kumar death reason)
अपने पोस्ट में सलमान ने दोस्त की बहादुरी का जिक्र करते हुए लिखा कि सुशील मौत से एक ‘हेवीवेट चैंपियन’ की तरह लड़े। उन्होंने अंतिम पलों तक हार नहीं मानी और एक सच्चे इंसान की तरह अपनी जिंदगी जिए। सलमान ने भावुक होते हुए लिखा, “अलविदा भाई। तुम इस दुनिया से अपने चेहरे पर वही पुरानी मुस्कान लेकर गए हो। क्या बात है भाई!”

जिंदगी की सच्चाई पर कही बड़ी बात (Salman Khan emotional post for friend)
दोस्त को खोने के बाद सलमान खान ने जिंदगी के फलसफे पर भी बात की। उन्होंने लिखा कि तुम्हारे लिए मेरी आंखों में आंसू नहीं हैं भाई, बल्कि सिर्फ तुम्हारी यादें और हमारे बिताए हुए हंसी-खुशी के पल हैं। सलमान ने अपने फैंस के लिए एक संदेश देते हुए लिखा कि एक न एक दिन हम सबको इस दुनिया से जाना ही है, पता नहीं कब और कैसे? इसलिए, जीते-जी कुछ ऐसा काम करके जाओ कि लोग तुम्हें तुम्हारी अच्छाई के लिए हमेशा याद रखें।
सलमान खान के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस और बॉलीवुड जगत के सितारे भी सुशील कुमार को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। हर कोई सलमान की इस निस्वार्थ दोस्ती की तारीफ कर रहा है जो फिल्म इंडस्ट्री की चकाचौंध से दूर 42 सालों तक कायम रही।


