गैस गाड़ी नहीं आने से सिलेंडर के लिए घंटों इंतजार:अररिया में एजेंसी के बाहर लंबी कतारें, तीन-चार दिन का बैकलॉग

गैस गाड़ी नहीं आने से सिलेंडर के लिए घंटों इंतजार:अररिया में एजेंसी के बाहर लंबी कतारें, तीन-चार दिन का बैकलॉग

अररिया में LPG गैस की आपूर्ति का संकट बरकरार है। जिला प्रशासन स्थिति सामान्य होने का दावा कर रहा है, लेकिन आम नागरिक अभी भी गैस सिलेंडर न मिलने के डर से परेशान हैं। बुधवार सुबह करीब 11:35 बजे शहर के शिवपुरी स्थित स्टार गैस एजेंसी के बाहर भारी भीड़ देखी गई। एजेंसी से लेकर नेशनल हाईवे 327 ई के सर्विस रोड तक लंबी कतारें लगी थीं। घंटों से सिलेंडर के इंतजार में खड़े लोग गुस्से और परेशानी में नजर आए। इस्लामनगर वार्ड संख्या 27 के निवासी मोहम्मद मुमताज ने बताया कि उन्होंने 15 दिन पहले गैस बुकिंग कराई थी। डीएससी नंबर आने के बावजूद डिलीवरी नहीं हुई। एजेंसी पर फोन करने पर सिलेंडर न पहुंचने की जानकारी मिली। वे पिछले दो-तीन घंटे से लाइन में खड़े थे। ओम नगर वार्ड संख्या 8 के विनोद कुमार साह ने भी ऐसी ही परेशानी साझा की। उन्होंने कहा कि वे एक महीने से गैस सिलेंडर का इंतजार कर रहे हैं। पिछले महीने 13 तारीख को बुकिंग के बाद भी आज तक डिलीवरी नहीं मिली, जिसके कारण उन्हें मजबूरन एजेंसी आना पड़ा। उन्होंने बताया कि इस किल्लत से घरेलू कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। स्टार गैस एजेंसी के मैनेजर प्रभाकर कुमार ने स्थिति को सामान्य बताया। उन्होंने कहा कि जिले में गैस वितरण की कुल स्थिति ठीक है। भीड़ का कारण पिछले दो-तीन दिनों से गाड़ी का न आना है, जिससे तीन-चार दिनों का बैकलॉग हो गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। हालांकि, जिला प्रशासन का दावा है कि आपूर्ति व्यवस्था सुचारू है और कहीं कोई बड़ी कमी नहीं है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग दिख रही है। कई उपभोक्ता बुकिंग के बावजूद हफ्तों तक इंतजार करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बैकलॉग को जल्द से जल्द खत्म करने और डिलीवरी शेड्यूल को अधिक पारदर्शी बनाने की मांग की है, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। अररिया में LPG गैस की आपूर्ति का संकट बरकरार है। जिला प्रशासन स्थिति सामान्य होने का दावा कर रहा है, लेकिन आम नागरिक अभी भी गैस सिलेंडर न मिलने के डर से परेशान हैं। बुधवार सुबह करीब 11:35 बजे शहर के शिवपुरी स्थित स्टार गैस एजेंसी के बाहर भारी भीड़ देखी गई। एजेंसी से लेकर नेशनल हाईवे 327 ई के सर्विस रोड तक लंबी कतारें लगी थीं। घंटों से सिलेंडर के इंतजार में खड़े लोग गुस्से और परेशानी में नजर आए। इस्लामनगर वार्ड संख्या 27 के निवासी मोहम्मद मुमताज ने बताया कि उन्होंने 15 दिन पहले गैस बुकिंग कराई थी। डीएससी नंबर आने के बावजूद डिलीवरी नहीं हुई। एजेंसी पर फोन करने पर सिलेंडर न पहुंचने की जानकारी मिली। वे पिछले दो-तीन घंटे से लाइन में खड़े थे। ओम नगर वार्ड संख्या 8 के विनोद कुमार साह ने भी ऐसी ही परेशानी साझा की। उन्होंने कहा कि वे एक महीने से गैस सिलेंडर का इंतजार कर रहे हैं। पिछले महीने 13 तारीख को बुकिंग के बाद भी आज तक डिलीवरी नहीं मिली, जिसके कारण उन्हें मजबूरन एजेंसी आना पड़ा। उन्होंने बताया कि इस किल्लत से घरेलू कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। स्टार गैस एजेंसी के मैनेजर प्रभाकर कुमार ने स्थिति को सामान्य बताया। उन्होंने कहा कि जिले में गैस वितरण की कुल स्थिति ठीक है। भीड़ का कारण पिछले दो-तीन दिनों से गाड़ी का न आना है, जिससे तीन-चार दिनों का बैकलॉग हो गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। हालांकि, जिला प्रशासन का दावा है कि आपूर्ति व्यवस्था सुचारू है और कहीं कोई बड़ी कमी नहीं है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग दिख रही है। कई उपभोक्ता बुकिंग के बावजूद हफ्तों तक इंतजार करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बैकलॉग को जल्द से जल्द खत्म करने और डिलीवरी शेड्यूल को अधिक पारदर्शी बनाने की मांग की है, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *