सहरसा में जमीन विवाद, दो पक्षो में हिंसक झड़प:दीवार निर्माण को लेकर पथराव और मारपीट लाइव वीडियो सामने आया

सहरसा में जमीन विवाद, दो पक्षो में हिंसक झड़प:दीवार निर्माण को लेकर पथराव और मारपीट लाइव वीडियो सामने आया

सहरसा के सलखुआ थाना क्षेत्र के बहुअरवा गांव में जमीन विवाद ने दो पक्षो मे हिंसक रूप ले लिया। दीवार निर्माण को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव हुआ, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना का एक वीडियो भी मंगलवार सुबह सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। बहुअरवा वार्ड-10 निवासी जितेंद्र सिंह ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 5 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे वे अपनी जमीन पर दीवार का निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर आरोपित उनके घर में घुस गए और हमला करने लगे। अलका सिंह के गले से सोने की चेन और कान की बालियां छीन ली गईं आवेदन के अनुसार, धर्मेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, अभिमन्यु सिंह, अभिषेक सिंह, दीपक सिंह, सूरज सिंह और नारद सिंह सहित कई लोग लाठी-डंडा और लोहे की रॉड लेकर पहुंचे। उन्होंने जितेंद्र सिंह की पत्नी अलका सिंह पर लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे उनका सिर फट गया और वे गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ीं। पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान अलका सिंह के गले से सोने की चेन और कान की बालियां छीन ली गईं। लूटे गए गहनों की अनुमानित कीमत करीब 1.30 लाख रुपये बताई गई है। घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों के हस्तक्षेप से स्थिति को नियंत्रित किया जा सका। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि विरोधी पक्ष दबंग प्रवृत्ति का है और पहले भी ऐसी कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। इस मामले में डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सहरसा के सलखुआ थाना क्षेत्र के बहुअरवा गांव में जमीन विवाद ने दो पक्षो मे हिंसक रूप ले लिया। दीवार निर्माण को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव हुआ, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना का एक वीडियो भी मंगलवार सुबह सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। बहुअरवा वार्ड-10 निवासी जितेंद्र सिंह ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 5 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे वे अपनी जमीन पर दीवार का निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर आरोपित उनके घर में घुस गए और हमला करने लगे। अलका सिंह के गले से सोने की चेन और कान की बालियां छीन ली गईं आवेदन के अनुसार, धर्मेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, अभिमन्यु सिंह, अभिषेक सिंह, दीपक सिंह, सूरज सिंह और नारद सिंह सहित कई लोग लाठी-डंडा और लोहे की रॉड लेकर पहुंचे। उन्होंने जितेंद्र सिंह की पत्नी अलका सिंह पर लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे उनका सिर फट गया और वे गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ीं। पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान अलका सिंह के गले से सोने की चेन और कान की बालियां छीन ली गईं। लूटे गए गहनों की अनुमानित कीमत करीब 1.30 लाख रुपये बताई गई है। घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों के हस्तक्षेप से स्थिति को नियंत्रित किया जा सका। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि विरोधी पक्ष दबंग प्रवृत्ति का है और पहले भी ऐसी कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। इस मामले में डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *