Video News: अहमदाबाद ग्रामीण एसओजी ने एमडी ड्रग्स के साथ एक को पकड़ा

Video News: अहमदाबाद ग्रामीण एसओजी ने एमडी ड्रग्स के साथ एक को पकड़ा

Ahmedabad. जिले के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम ने एमडी ड्रग्स को जब्त करते हुए एक आरोपी को पकड़ा है। उसके पास से दो लाख रुपए कीमत की एमडी ड्रग्स जब्त की गई है।पकड़े गए आरोपी का नाम नरेश उर्फ गोपाल कोली पटेल है। ये साणंद तहसील के लोदरियाळ गांव का रहने वाला है। एसओजी के तहत उन्हें सूचना मिली थी कि लोदरियाल गांव निवासी नरेश अवैध रूप से एमडी ड्रग्स की बिक्री करता है। इसके आधार पर टीम ने लोदरियाल गांव में आरोपी के खेत में दबिश दी। वहां से 68 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की है। जिसकी कीमत एक लाख 92 हजार रुपए है। इस संबंध में चांगोदर थाने में एनडीपीएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *