video : लाठी पुलिस थाने में सीएलजी बैठक में ईद के त्यौहार पर चर्चा

video : लाठी पुलिस थाने में सीएलजी बैठक में ईद के त्यौहार पर चर्चा

लाठी पुलिस थाना परिसर में सोमवार शाम सामुदायिक संपर्क समूह सीएलजी की बैठक कार्यवाहक थानाप्रभारी किशनसिंह भाटी की अध्यक्षता में आयोजित की गई,जिसमें ईद-उल-अजहा (बकरीद) के त्यौहार, कस्बे की कानून एवं शांति व्यवस्था, यातायात व्यवस्था को लेकर विचार विमर्श किया गया। थाना प्रभारी किशनसिंह भाटी ने बैठक में विचारणीय बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए क्षेत्र की कानून एवं शांति व्यवस्था की जानकारी दी। भाटी ने कहा कि त्योहार आपसी प्रेम, भाइचारे, सद्भाव के प्रतीक है। उन्होंने गुरुवार को बकरीद का त्यौहार शांति, आपसी भाइचारे, प्रेम, सद्भाव के साथ मनाने और कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की बात कही। सहायक उपनिरीक्षक ईन्द्राराम ने बताया कि यह क्षेत्र आपसी भाइचारे व शांति के लिए पहचाना जाता है। ईद के मौके पर भी शांति व सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया। इसके साथ ही विशेष रूप से सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की गलत टिप्पणी नहीं करने, विवादित बयान नहीं देने, किसी भी तरह की अफवाह नहीं फैलाने, यदि कोई अफवाह फैलती है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को देने, ऐसी सूचना आगे भेजने से पहले कन्फर्म करने, क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति के बारे में पुलिस को सूचित करने की बात कही। इस मौके पर कांस्टेबल कैलाश चौधरी, भींयाराम, धीरेंद्र ग्रामीण जमालदीन टावरी, मोयब खां, दाऊद खां, हकीम खां, सेवानिवृत्त सैनिक दीपसिंह भाटी, हाफिज शकूर, भोमाराम सुथार, धनराज सुथार, भगवान पालीवाल, दिनेश पालीवाल, रवि विश्नोई, भंवरलाल मेघवाल, जर्मन, जमालदीन सुमरा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *