पीएम मोदी के 12 वर्ष… केंद्र सरकार से खंडवा जिले को मिली है दो नेशनल हाईवे की सौगात, नया रेलवे स्टेशन

पीएम मोदी के 12 वर्ष… केंद्र सरकार से खंडवा जिले को मिली है दो नेशनल हाईवे की सौगात, नया रेलवे स्टेशन

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जून को अपने कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे कर रहे हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के 4398 दिन के कार्यकाल का रिकार्ड तोड़ते हुए 4399 दिन का कार्यकाल भी आज पूरा करेंगे। केंद्र की मोदी सरकार ने देश सहित खंडवा को भी कई सौगातें दी है। मोदी के कार्यकाल में खंडवा जिले को दो नए नेशनल हाईव और खंडवा रेलवे स्टेशन के री-डेवलपमेंट की सौगात मिली है। साथ ही पासपोर्ट ऑफिस भी खंडवा में ही आरंभ किया गया।

1544 करोड़ से बैतूल-बड़ोदरा नेशनल हाईवे

मोदी सरकार में खंडवा जिले की सबसे बड़ी उपलब्धि इंदौर-इच्छापुर-एदलाबाद हाईवे रहा है। इसमें बलवाड़ा से शाहपुर तक 145 किमी का हाईवे 2347 करोड़ की लागत से बन रहा है। हाल ही में केंद्रीय कैबिनेट समिति ने बैतूल से बड़ोदरा तक नेशनल हाईवे के लिए 1544 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। इसमें हेवारखेड़ी से जुलवानियां तक का मार्ग खंडवा-खरगोन जिले में आ रहा है।

93 करोड़ से रेलवे स्टेशन का री-डेवलपमेंट

इसके साथ ही खंडवा-छैगांवमाखन तक 10 किमी हाईवे के लिए भी केंद्र सरकार द्वारा 118 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी जा चुकी है। वहीं, खंडवा रेलवे स्टेशन के री-डेवलपमेंट के लिए लिए केंद्र सरकार 347 करोड़ की स्वीकृति दे चुकी है। इसमें पहले चरण में 93 करोड़ की लागत से होने वाले कार्य की टेंडर प्रक्रिया भी प्रचलन में है।

केंद्र में सांसद बने खंडवा की आवाज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने के साथ ही खंडवा लोकसभा के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के दूसरे कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण हो रहे है। सांसद ने केंद्र में खंडवा-बुरहानपुर की आवाज बनकर कई सौगातें दिलाई है। इसमें खंडवा जंक्शन पर 7 ट्रेनों का स्टॉपेज, खंडवा-सनावद मेमू ट्रेन शुरू कराने, ओंकारेश्वर रोड रेलवे स्टेशन का कायाकल्प शामिल है।

बुरहानुपर में भी दिलाए ट्रेनों के स्टॉपेज

वहीं, बुरहानपुर में भी 8 ट्रेनों का स्टॉपेज, बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट, कवर शेड, नेपानगर रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना में विकसित करने, लिफ्ट लगाने आदि का कार्य स्वीकृत कराया है। इसके साथ ही खंडवा बुरहानपुर को तीसरी-चौथी रेल लाइन भी दिलाई है।

ये है केंद्र की योजनाओं के लाभार्थी

1.42 लाख किसान पीएम किसान सम्मान निधि के
9 लाख लोगों के बने आयुष्मान भारत के कार्ड
89 हजार ग्रामीणों को मिला पीएम आवास योजना का लाभ
5 हजार से ज्यादा पीएम आवास योजना के शहर में लाभार्थी
6.93 लाख लोगों के जिले में पीएम जनधन योजना के खाते
18915 स्ट्रीट वेंडरों को शहर में मिला पीएम स्वनिधि का लाभ
5761 लाभार्थी ओंकारेश्वर, पंधाना, हरसूद, मूंदी में पीएम स्वनिधि के
1.96 लाख पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना के लाभार्थी
6 लाख लोग पीएम सुरक्षा बीमा योजना में दर्ज

पीएम के नेतृत्व में हो रहा विकास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है। देश के आखरी छोर तक के व्यक्ति को केंद्र सरकार लाभ दे रही है। खंडवा और बुरहानपुर में भी हम केंद्र सरकार के नेतृत्व में विकास कर रहे हैं। हाईवे और रेलवे की तीसरी-चौथी लाइन का काम भी जल्द शुरू होगा, जिससे खंडवा औद्योगिक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाएगा।
ज्ञानेश्वर पाटिल, सांसद खंडवा संसदीय सीट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *