अटल पथ सर्विस लेन पर नहीं चलेंगी गाड़ियां:मानसून से पहले सीवरेज का काम होगा पूरा, जानें आज से 30 मई तक का रूट मैप

अटल पथ सर्विस लेन पर नहीं चलेंगी गाड़ियां:मानसून से पहले सीवरेज का काम होगा पूरा, जानें आज से 30 मई तक का रूट मैप

पटना में मानसून से पहले सीवरेज के काम को पूरा करने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) द्वारा दीघा-कंकड़बाग सीवरेज परियोजना के तहत पाटलिपुत्र अंचल में यातायात व्यवस्था में 12 दिन तक अस्थायी बदलाव किया गया है। आज से 30 मई तक अटल पथ सर्विस लेन और एएन कॉलेज से राजीव नगर अंडरपास के समीप स्थित बियाडा गेट से सामान्य वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। यातायात व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन लागू पाटलिपुत्र क्षेत्र के कुछ प्रमुख मार्गों पर सामान्य वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से प्रतिबंधित रहेगी। राजीव नगर अंडरपास के समीप स्थित बियाडा गेट से सामान्य वाहनों का आवागमन निर्धारित अवधि तक बंद रहेगा। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को वैकल्पिक रास्ते के रूप में बियाडा रोड होते हुए अटल पथ का उपयोग करना होगा। वहीं, एएन कॉलेज से राजीवनगर अंडरपास तक अटल पथ की सर्विस लेन में भी सामान्य वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही अनुमति दी जाएगी। घरों से STP कनेक्शन का काम पूरा किया जाएगा यह कदम आगामी मानसून से पहले सीवरेज और हाउस कनेक्शन के कामों को तेजी से पूरा करने के उद्देश्य से उठाया गया है। दीघा और कंकड़बाग स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का संचालन शुरू हो चुका है, लेकिन घरों से कनेक्शन का काम अभी पूरा नहीं हो सका है। सभी घरों से कनेक्शन जुड़ने के बाद ही गंदे पानी का पूरी तरह से उपचार संभव हो पाएगा। निर्माण कार्य के दौरान सर्विस लेन में वाहनों का दबाव बढ़ने से काम की गति प्रभावित होती है और दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ जाती है। इसे देखते हुए ही यातायात परिवर्तन का फैसला लिया गया है। पटना में मानसून से पहले सीवरेज के काम को पूरा करने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) द्वारा दीघा-कंकड़बाग सीवरेज परियोजना के तहत पाटलिपुत्र अंचल में यातायात व्यवस्था में 12 दिन तक अस्थायी बदलाव किया गया है। आज से 30 मई तक अटल पथ सर्विस लेन और एएन कॉलेज से राजीव नगर अंडरपास के समीप स्थित बियाडा गेट से सामान्य वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। यातायात व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन लागू पाटलिपुत्र क्षेत्र के कुछ प्रमुख मार्गों पर सामान्य वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से प्रतिबंधित रहेगी। राजीव नगर अंडरपास के समीप स्थित बियाडा गेट से सामान्य वाहनों का आवागमन निर्धारित अवधि तक बंद रहेगा। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को वैकल्पिक रास्ते के रूप में बियाडा रोड होते हुए अटल पथ का उपयोग करना होगा। वहीं, एएन कॉलेज से राजीवनगर अंडरपास तक अटल पथ की सर्विस लेन में भी सामान्य वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही अनुमति दी जाएगी। घरों से STP कनेक्शन का काम पूरा किया जाएगा यह कदम आगामी मानसून से पहले सीवरेज और हाउस कनेक्शन के कामों को तेजी से पूरा करने के उद्देश्य से उठाया गया है। दीघा और कंकड़बाग स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का संचालन शुरू हो चुका है, लेकिन घरों से कनेक्शन का काम अभी पूरा नहीं हो सका है। सभी घरों से कनेक्शन जुड़ने के बाद ही गंदे पानी का पूरी तरह से उपचार संभव हो पाएगा। निर्माण कार्य के दौरान सर्विस लेन में वाहनों का दबाव बढ़ने से काम की गति प्रभावित होती है और दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ जाती है। इसे देखते हुए ही यातायात परिवर्तन का फैसला लिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *