400 करोड़ की ब्लॉकबस्टर और नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म ठुकराकर पछता रहे हैं वरुण धवन!

400 करोड़ की ब्लॉकबस्टर और नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म ठुकराकर पछता रहे हैं वरुण धवन!

Varun Dhawan makes big revelation: 2018 की हिट थ्रिलर ‘अंधाधुन’ को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। ‘है जवानी तो इश्क होना है’ फिल्म के बीच एक्टर वरुण धवन ने यूट्यूब पर कॉमेडियन तन्मय भट्ट के रिएक्शन शो में बताया कि फिल्म ‘अंधाधुन’ के लिए शुरुआती पसंद वरुण खुद थे और उनके साथ कंगना रनौत का भी नाम था न कि आयुष्मान खुराना और राधिका आप्टे का।

वरुण धवन बिना झिझके बोले

जब वरुण धवन से पूछा गया कि किस एक सफल फिल्म में काम न करने का उन्हें सबसे ज्यादा अफसोस है, तो उन्होंने बिना झिझके कहा,’अंधाधुन’। उन्होंने बताया कि उस वक्त वो किसी दूसरी फिल्म में व्यस्त थे इसलिए ये मौका हाथ से निकल गया। उन्होंने खुलासा किया “असल में पहली पसंद तब्बू और आयुष्मान खुराना नहीं मैं और कंगना रनौत थे।” दरअसल, ये पहली बार है जब ‘अंधाधुन’ में कंगना रनौत के नाम पर विचार होने की बात सामने आई है। हालांकि, ये अभी साफ नहीं है कि कंगना को तब्बू वाले सिमी के किरदार के लिए सोचा जा रहा था या फिर राधिका आप्टे वाले रोल के लिए।

बता दें, श्रीराम राघवन की ये फिल्म एक पियानिस्ट की कहानी है जो देखने में अंधा होने का नाटक करता है। एक दिन वो तब्बू के किरदार सिमी और उसके प्रेमी को उसके पति की लाश ठिकाने लगाते देखता है। इसके बाद जो होता है वो हिंदी सिनेमा के सबसे चर्चित ट्विस्ट में से एक बन गया है। फिल्म ने नेशनल अवॉर्ड भी जीते।

‘अंधाधुन’ ने 3 नेशनल अवॉर्ड भी जीते

बता दें, फिल्म फ्रेंच शॉर्ट L’Accordeur (द पियानो ट्यूनर) पर बेस्ड है और अपने समय की सबसे लोकप्रिय हिंदी फिल्मों में से एक थी। साथ ही, फिल्म ‘अंधाधुन’ ने 3 नेशनल अवॉर्ड भी जीते, जिनमें बेस्ट हिंदी फिल्म और आयुष्मान खुराना को बेस्ट एक्टर शामिल हैं। इतना ही नहीं, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ी सफलता हासिल की और ₹17 करोड़ के बजट वाली ‘अंधाधुन’ ने दुनियाभर में ₹442 करोड़ की कमाई की। आज भी ‘अंधाधुन’ आधुनिक हिंदी सिनेमा की एक पसंदीदा थ्रिलर मानी जाती है।

वरुण धवन की वर्क फ्रंट की बात करें तो, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है, जिसमें वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े थिरकती नजर आ रही हैं, लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी इसके गाने ओरिजिनल वाला जादू बिखेरने में पूरी तरह नाकाम रहा है। तो वहीं, कंगना अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के प्रमोशन में बिजी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *