Vaibhav Sooryavanshi को रांची टी20 में मौका मिलेगा या नहीं, जानें बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने क्‍या कहा?

Vaibhav Sooryavanshi को रांची टी20 में मौका मिलेगा या नहीं, जानें बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने क्‍या कहा?

Vaibhav Sooryavanshi: वेस्‍टइंडीज के खिलाफ रांची में खेले जाने वाले दूसरे टी20 से पहले भारत के बल्‍लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने वैभव सूर्यवंशी का नाम लिए बगैर बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि जब आप नए खिलाड़ियों को मौका देते हैं, तो कुछ अनुभवी खिलाड़ी बाहर हो जाते हैं। यह कहकर वह शायद टीम मैनेजमेंट की उसी बात को दोहराना चाह रहे थे कि वैभव को अभी इंतजार करना होगा। 

Sitanshu Kotak on Vaibhav Sooryavanshi: भारत शुक्रवार को रांची टेस्‍ट जीतकर अपनी बढ़त को 2-0 करना चाहेगा। इसी वजह से वह उसी विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकता है, जो लखनऊ में नजर आया था। इसका मतलब है कि वैभव सूर्यवंशी को फिर से इंतजार करना होगा। मैच की पूर्व संध्‍या पर खुद भारत के बल्‍लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने इसी तरह के संकेत दिए हैं। उन्‍होंने कहा कि सच कहूं तो, जब आप खिलाड़ियों को टेस्ट करते हैं और अगर आप जीतते हैं, तो यह जारी रहता है। अगर आप हार जाते हैं, तो उस बैलेंस को बनाए रखने के बीच एक बहुत पतली लाइन होती है। इसलिए हम कुछ बदलाव करने की कोशिश करते हैं, क्योंकि हमारे पास होनहार खिलाड़ी हैं।

‘नए खिलाड़ियों की वजह से अनुभवी खिलाड़ी बाहर हो जाते हैं’

कोटक ने इसी के साथ यह भी कहा कि जब आप नए खिलाड़ियों को मौका देते हैं, तो कुछ अनुभवी खिलाड़ी बाहर हो जाते हैं। इसलिए, अगर दूसरी टीम अच्छा खेलती है और कोई करीबी मैच होता है, तो उस समय आपको लगता है कि यह एक प्रोसेस है और जब भी हमें मौका मिले, तो हमें भविष्य की बेंच स्ट्रेंथ के लिए युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए। इस तरह से उन्‍होंने गोल-मोल जवाब देते हुए टीम मैनेजमेंट की उसी बात को दोहरा दिया फिलहाल वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिलने वाला है। उन्‍हें अपनी बारी का इंतजार करना होगा।

मयंक यादव और मौके देने की बात भी कही

वहीं, लखनऊ में युवा पेसर मयंक यादव के खराब प्रदर्शन को लेकर किए गए सवाल पर उन्‍होंने कहा कि मयंक भी जिम्बाब्वे में खेलने के बाद यहां खेले थे। किसी भी बॉलर को रिदम पाने में कुछ मैच लगेंगे। जाहिर है कि कोई भी बॉलर या बॉलिंग कोच और टीम मैनेजमेंट सोचेगा कि उन्होंने कहां रन दिए या रन कहां गए या किन खास बॉल पर रन गए और फिर सोचेगा कि वे कैसे कट ऑफ कर सकते हैं, चाहे वह लेंथ हो या पेस या पेस में बदलाव। यह एक नॉन-स्टॉप काम है, जो चल रहा है।

रांची में होगा हाई स्‍कोरिंग मुकाबला

उन्‍होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि जिस तरह से हम बिना डरे और टीम-फर्स्ट तरीके से खेल रहे हैं। हम उसी तरह आगे बढ़ेंगे। कोई बात नहीं, यह एक अलग विकेट भी हो सकता है, लेकिन टी20 में आम तौर पर हमें एक अच्छा विकेट मिलता है। हम टी20 अप्रोच को जारी रखना चाहेंगे। मुझे लगता है कि यह एक अच्छा बैटिंग विकेट है। इसलिए, यह एक हाई-स्कोरिंग पिच होनी चाहिए। टीम ने अभी तक फैसला नहीं किया है। इसके साथ ही उन्‍होंने लोकल बॉय ईशान किशन की भी जमकर तारीफ की।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *