उन्नत भारत अभियान- लखनऊ कॉलेज ने 5 गांवों का सर्वे:IIT कानपुर के निर्देशन में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार पर पहल

उन्नत भारत अभियान- लखनऊ कॉलेज ने 5 गांवों का सर्वे:IIT कानपुर के निर्देशन में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार पर पहल

लखनऊ के ए.पी. सेन मेमोरियल गर्ल्स पीजी कॉलेज ने उन्नत भारत अभियान के तहत शनिवार को एक व्यापक सर्वे किया। यह सर्वे आईआईटी कानपुर के निर्देशन में सरोजिनी नगर क्षेत्र के पांच गांवों में आयोजित किया गया। इनमें कल्ली पूरब, परवर पश्चिम, परवर पूरब, जेतीखेड़ा और मेमौरा गांव शामिल हैं। प्राचार्य प्रो. रचना श्रीवास्तव के नेतृत्व में संयोजक डॉ. पूजा शुक्ला, डॉ. ऋचा मुक्ता और नवल किशोर की टीम ने छात्राओं के साथ घर-घर जाकर डेटा एकत्र किया। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता और रोजगार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई गई। विकास योजनाएं तैयार करना है सर्वे का मुख्य उद्देश्य गांवों की वास्तविक समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए अल्पकालिक, मध्यमकालिक व दीर्घकालिक विकास योजनाएं तैयार करना है। ग्रामीणों ने पेयजल संकट और युवाओं के लिए रोजगार की कमी को सबसे बड़ी चुनौती बताया। यह सर्वे रिपोर्ट अब आईआईटी कानपुर और जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी। इसका लक्ष्य योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करना है। प्राचार्य ने कहा कि इस पहल से गांवों के समग्र विकास की ठोस दिशा तय होगी और छात्राओं को भी सामाजिक सरोकारों से जुड़ने का अवसर मिला है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *